Author: haryanalivenews@gmail.com

शहर में पेयजल आपूर्ति की शिकायतों का समाधान करने के लिए वार्ड स्तर पर लगाई अधिकारियों की ड्यूटी -पेयजल आपूर्ति से संबंधी समस्या बनती है तो कर सकते हैं अधिकारियों से शिकायत भिवानी, 02 अप्रैल। गर्मी के मौसम के चलते डीसी नरेश नरवाल के निर्देशानुसार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने भिवानी शहर में पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का समाधान करने को लेकर जेई, एसडीओ व कार्यकारी अभियन्ता की डयूटी लगाई गई है। शहर में किसी भी वार्ड में पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्या बनती है, तो नागरिक अपने वार्ड से संबंधित जेई, एसडीओ व कार्यकारी अभियन्ता से संपर्क कर सकते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के वार्ड नंबर एक से तीन व पांच से सात तक पेयजल आपूर्ति के लिए जेई ताजदीन के मोबाइल नंबर 9306071091 पर और तथा इन वार्डों में स्थानीय महम रोड़ विद्या नगर स्थित पुराना जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है। इसी प्रकार से वार्ड नंबर 13 से 18, 20, 21 व 23 से 27 तक पेयजल आपूर्ति के लिए जेई दीपक के मोबाइल नंबर 8053779701 पर संपर्क कर सकते हैं और इन वार्डों में स्थानीय तोशाम बाईपास स्थित द्वितीय जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है। वार्ड नंबर 24 व 28 से 31 तक पेयजल आपूर्ति के लिए जेई कुनाल श्योराण के मोबाइल नंबर 8527664550 पर संपर्क कर सकते हैं और इन वार्डों में स्थानीय तोशाम बाईपास स्थित द्वितीय जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है। वार्ड नंबर चार, 8 से 12 व 19 के लिए पेयजल आपूर्ति हेतू जेई उमेद के मोबाइल नंबर 8607421021 पर संपर्क कर सकते हैं और इन वार्डों में स्थानीय रोहतक रोड़ स्थित तृतीय जलघर से पेयजल सप्लाई की जाती है। इन संबंधित क्षेत्र के जेई के अलावा शहरवासी पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए विभाग के कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत के मोबाइल नंबर 9468191180 पर और एसडीओ सतीश कुमार के मोबाइल नंबर 9813227296 पर संपर्क कर सकते हैं। बॉक्स नागरिकों की पेयजल संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लगाई गई है अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी: डीसी गर्मी के मौसम में पेयजल की खपत बढऩे के साथ ही पेयजल आपूर्ति की समस्याएं भी बनने लग जाती हैं। नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पेयजल से संबंधित कोई समस्या बनती है तो नागरिक अपने क्षेत्र के जेई, एसडीओ या कार्यकारी अभियंता से संपर्क कर सकते हैं। – नरेश नरवाल, डीसी भिवानी। –

शहर में पेयजल आपूर्ति की शिकायतों का समाधान करने के लिए वार्ड स्तर पर लगाई अधिकारियों की ड्यूटी -पेयजल आपूर्ति से संबंधी समस्या बनती है तो कर सकते हैं अधिकारियों…

19 साल पहले पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

19 साल पहले पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने काआरोपी गिरफ्तार – – – – – बहादुरगढ़ झज्जर 31 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा झज्जर पुलिस द्वारा पुलिस…

पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़  मयंक मिश्रा ने सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा करवाने के दिए निर्देश

पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा करवाने के दिए निर्देश समय रहते हथियार जमा न करवाने पर लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया अमल…

टास्क  देकर फ्रॉड करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

टास्क देकर फ्रॉड करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार झज्जर 31 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा झज्जर पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराध के बारे में आमजन को…

हत्या, जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार व नशीले पदार्थों के विभिन्न मामलों में 66 आरोपी काबू

हत्या, जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार व नशीले पदार्थों के विभिन्न मामलों में 66 आरोपी काबू तीन अवैध पिस्तौल, अवैध देसी शराब की 37 बोतल साहित चार आरोपी काबू, झज्जर/बहादुरगढ़…

भिवानी–मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बवानीखेड़ा में विजय संकल्प यात्रा रैली को किया संबोधित

भिवानी–मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बवानीखेड़ा में विजय संकल्प यात्रा रैली को किया संबोधित 31 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 10 की 10 लोकसभा…

ईडिया गठबंधन की महारैली दिल्ली की अपडेट—-

ईडिया गठबंधन की महारैली दिल्ली की अपडेट—- 31 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा सुनीता केजरीवाल ने अपने सम्बोधन में कहा – – – दिल्ली: INDIA गठबंधन की ‘महारैली’…

नारनौल में ज्वेलर्स की दुकान पर काम करने वाला बंगाली कारीगर फिर से सोना लेकर हुआ फूर्र्—-

नारनौल में ज्वेलर्स की दुकान पर काम करने वाला बंगाली कारीगर फिर से सोना लेकर हुआ फूर्र्—- सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सोनी एवं पूर्व पार्षद एवम् स्वर्णकार संघ के…

हरियाणा के 3 नाबालिग स्टूडेंट की साजिश:बोले- मैडम ने पोर्न दिखाए,

हरियाणा के 3 नाबालिग स्टूडेंट की साजिश:बोले- मैडम ने पोर्न दिखाए, संबंध बनाया; पुलिस ने बुलाया तो कहा- उसे स्कूल से निकलवाना था हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित सैनिक…

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने लॉन्च किए 6 ऐप*

*चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने लॉन्च किए 6 ऐप* *- डीसी बोले – एप का इस्तेमाल कर अपने अधिकारों को सशक्त करें मतदाता*…