सीबीएलयू से संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों से नकल रहित परीक्षाओं के सफल संचालन को लेकर कुलपति ने की बैठक
नकल रहित पूर्ण पारदर्शी परीक्षाओं के सफल संचालन में सभी कॉलेजों का सहयोग जरूरी : कुलपति
भिवानी 02 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय पूर्ण पारदर्शी एवं नकल रहित परीक्षाओं के सफल संचालन को कृत संकल्पित है और इसमें विश्वविद्यालय से संबंधित सभी कॉलेजों का पूर्ण सहयोग जरूरी है यह विचार कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी ने विश्वविद्यालय के संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि कि किसी विश्वविद्यालय का संपूर्ण विकास सबके सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि कॉलेज अपने स्तर पर विद्यार्थियों की समस्याओं के हल निकाले और जिन समस्याओं का हल विश्वविद्यालय के स्तर पर होना है उनका हल शीघ्र एवं प्राथमिकता से निकाला जाएगा।
उन्होंने नकल रहित परीक्षाओं के सफल संचालन,परीक्षा परिणाम,मूल्यांकन,पूर्व मूल्यांकन,समय से परिणाम घोषित करना, डीएमसी एवं डिग्री का समय पर प्रकाशन एवं मुद्रण,वितरण को लेकर प्राचार्यों से रूबरू हो सीधा संवाद कर सुझाव एवं सहयोग की मांग की।
उन्होंने सभी कॉलेज प्राचार्यों को आश्वस्त किया कि पिछली जो भी कमियां रहीं हैं उन सबको दुरस्त कर आप सभी के सहयोग से पूर्ण पारदर्शिता के साथ नकल रहित परीक्षाओं का सफल संचालन किया जायेगा। समय पर परीक्षा संचालन,मूल्यांकन,पूर्व मूल्यांकन, परिणाम घोषणा सहित प्रक्रियाओं को दुरस्त एवं समयवधि में किया जाएगा।
उन्होंने कॉलेज प्राचार्यों की समस्याओं को गंभीरता से सुना ।उन्होंने विश्वविद्यालय की सभी प्रक्रियाओं का समय से सही एवं सफल संचालन के लिए संबंधित कॉलेज प्राचार्यों से आवश्यक सुझाव एवं सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक में मौजूद कॉलेज प्राचार्यों ने सकारात्मक सुझाव दिए जिनकी कुलपति ने सराहना की।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ ऋतु सिंह,डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो डीके मदान,परीक्षा नियंत्रक डॉ पवन गुप्ता,डीन ऑफ कॉलेज प्रो मयंक किंगर,कॉलेज ब्रांच सलाहकार राजकुमार शर्मा,प्राचार्य डॉ यशवीर सिंह,डॉ संजय गोयल, डॉ राकेश भारद्वाज,डॉ डीएस गोदारा, डॉ पवन शर्मा, डॉ महेंद्र कुमार सहित सभी संबंधित कॉलेज प्राचार्यों एवं कॉलेज प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।