टास्क  देकर फ्रॉड करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

झज्जर 31 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराध के बारे में आमजन को जागरूक किया जा रहा है फिर भी साइबर अपराधी किसी न किसी तरह का लोभ लालच देकर आए दिन किसी न किसी को साइबर फ्रॉड का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामले में साइबर सेल झज्जर की पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जिस संबंध में जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रबंधक निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि दिल्ली गेट झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने 15 अप्रैल 2023 को हमें सूचना दी थी कि 10 अप्रैल 2023 को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक संदेश प्राप्त हुआ था और उसने इसका रिप्लाई कर दिया। इसके बाद साइबर अपराधी ने अपना कार्य शुरू करते हुए शिकायतकर्ता के पास एक लिंक भेजा और तीन टास्क पूरे करने के लिए कहा शिकायतकर्ता ने टास्क पूरे कर दिए तो उसे टेलीग्राम पेज लाइक करने पर डेढ़ सौ रुपए प्राप्त होने का लालच दिया इसके बाद उसकी बैंक डिटेल मांगी गई और उसने अपनी यूपीआई आईडी भेज दी इसके बाद उसके अकाउंट में डेढ़ सौ रुपए आ गई और उनके कहने पर वह इस लोभलालच में फस्ता चला गया और उससे अलग-अलग तरह से करीब 180000 रुपए एट लिए गए। सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम द्वारा साइबर थाना झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा साइबर फ्रॉड के मामलों में गहनता से कार्रवाई करने के कडे दिशा निर्देश दिए गए थे और उनके द्वारा समय-समय पर ऐसे मामलों की स्टेटस रिपोर्ट भी ली जाती है। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार की पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में साइबर थाना झज्जर की पुलिस टीम ने कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप निवासी राजस्थान व कन्हैयालाल निवासी राजस्थान के तौर पर की गई है पकड़े गए उपरोक्त दोनों आरोपियों ने प्राथमिक पुछताछ में उपरोक्त मामले का खुलासा किया आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से आरोपी कन्हैयालाल को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया वहीं दूसरे आरोपी कुलदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।