हत्या, जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार व नशीले पदार्थों के विभिन्न मामलों में 66 आरोपी काबू

तीन अवैध पिस्तौल, अवैध देसी शराब की 37 बोतल साहित चार आरोपी काबू,

झज्जर/बहादुरगढ़ 31 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद झज्जर पुलिस आयुक्त श्री बी सतीश बालन द्वारा जहां आमजन की सुविधाओं के लिए स्वयं शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जा रहा है वही अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ताकि जिला में शांति बनी रहे और अपराधी किस्म के व्यक्तियों के मन में डर रहे।रविवार को पुलिस आयुक्त श्री बी सतीश बालन के आदेश अनुसार व पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन और पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस की 76 टीमों में तैनात 342 पुलिस के जवानों द्वारा जिले भर में विशेष छापा मार कार्रवाई की गई जिसमें विभिन्न मामलों के करीब 66 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।रविवार की अलसुबह ऑपरेशन आक्रमण के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला भर में औचक छापेमार कार्रवाई की गई। इस छापेमार कार्रवाई की निगरानी झज्जर से पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन और बहादुरगढ़ में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा की जा रही थी। जिसमें झज्जर पुलिस की विशेष टीमों द्वारा की गई औचक छापेमार कार्रवाई सुबह 6:00 बजे से आरंभ हुई थी जो दोपहर के 2:00 बजे तक चली। इस दौरान झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा विभिन्न मामलों में 66 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की गई। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला भर में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ दो आरोपी को तीन देशी पिस्तौल सहित काबू किया गया।वही अवैध शराब व नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त 07 आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। जिसे देसी शराब की 37 बोतल व 1 किलो 118 ग्राम गांजा बरामद हुआ।वहीं हत्या जानलेवा हमला व चोरी के आपराधिक मामले में वांछित 05 आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन व पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ऑपरेशन आक्रमण के तहत चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान पुलिस की 76 टीमों में तैनात 342 जवानों ने जिला भर में संदिग्ध स्थानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए विभिन्न मामलों के वांछित उद्घोषित 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 227 चालकों के चालान किए गए जिनमें से 77 लाइन चेंज से संबंधित व 150 अन्य चालान किए गए। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त शुभम सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार,सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह,सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप कुमार,सहायक पुलिस आयुक्त धर्मवीर सिंह,सहायक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार,सहायक पुलिस आयुक्त गुलाब सिंह, सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, सीआईए प्रभारी व एंटी नारकोटिक सैल की विशेष छापामार टीमों का गठन किया गया था। ऑपरेशन आक्रमण के तहत की गई छापेमार कार्रवाई में पुलिस की विशेष टीमों में 342 जवान शामिल रहे। इस संबंध में पुलिस आयुक्त श्री बी सतीश बालन ने कहा कि ऐसे छापामार कार्रवाई जिले में समय-समय पर होती रहेगी उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अपराधिक गतिविधि में संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।