झज्जर पुलिस ने 15 दिन में किए 118 वांछित उद्घोषित एवं बेल जंपर आरोपियों गिरफ्तार

वांछित/अति वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए झज्जर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी: पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन

झज्जर 02 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिस अभियान के तहत बीते एक पखवाड़े के दौरान वांछित 118 पीओ व बेलजम्पर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन के दिशा निर्देश अनुसार झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए झज्जर पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। 15 मार्च से 31 मार्च 2024 तक झज्जर पुलिस द्वारा विभिन्न टीमों द्वारा विभिन्न मामलों के 118 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें 33 पीओ व 85 बेल जंपर हैं। पुलिस उपायुक्त ने वांछित आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने में हासिल किया गया अपेक्षित परिणाम जिला पुलिस द्वारा उनकी कड़ी मेहनत के कारण संभव हो पाया है जिन्होंने बेहतर ड्यूटी का प्रदर्शन करते हुए वांछित पीओ, बेल जंपर व अन्य आरोपियों को सलाखों के पीछे डालकर उनके अंजाम तक पहुंचा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि झज्जर पुलिस अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी और मोस्ट वांटेड, पीओ बेल जंपर पैरोल जंपर व अन्य दोषियों की दर पकड़ के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।