काला पानी की बलिदानी भूमि की पवित्र मिट्टी लेकर आज झज्जर पहुचेंगे औम प्रकाश धनखड़                     
— पार्टी कार्यकर्ता बलिदानी मिट्टी को नमन और भाजपा अध्यक्ष का करेंगे अभिनंदन                           

काला पानी की बलिदानी भूमि की पवित्र मिट्टी लेकर आज झज्जर पहुचेंगे औम प्रकाश धनखड़ — पार्टी कार्यकर्ता बलिदानी मिट्टी को नमन और भाजपा अध्यक्ष का करेंगे अभिनंदन झज्जर, 1…

घर से निकलते ही पुलिस मांगेगी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

हरियाणा में दोनों डोज नहीं लगीं तो आज से न पेट्रोल-डीजल मिलेगा और न राशन, बैंकों-दफ्तरों में एंट्री बैन हरियाणा में ऐसे लोगों को आज घर से बाहर निकलने से…

नववर्ष पर लोकसभा क्षेत्र वासियों को सांसद की बड़ी सौगात, साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर के सर्वे कराने को उत्तर रेलवे की मंजूरी।
सांसद अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री से की मुलाकात, मंत्री के समक्ष रखे रेलवे से जुडे़ कई प्रस्ताव

नववर्ष पर लोकसभा क्षेत्र वासियों को सांसद की बड़ी सौगात, साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर के सर्वे कराने को उत्तर रेलवे की मंजूरी। सांसद अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री से…

भिवानी में पहाड़ दरकने से 20-25 लोग दबे

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम एरिया में शनिवार सुबह 8:30 बजे अरावली की पहाड़ियों में खनन के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक गया। इसमें 20…

आईटीआई भापड़ौदा में संस्थान स्तर पर दाखिले 15 जनवरी तक
आईटीआई में सत्र 2021-22 के दाखिले के लिए अंतिम अवसर

आईटीआई भापड़ौदा में संस्थान स्तर पर दाखिले 15 जनवरी तक– आईटीआई में सत्र 2021-22 के दाखिले के लिए अंतिम अवसरझज्जर, 01 जनवरी जयपाल लाम्बा । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा…

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना से मिलेगा प्रगतिशील किसानों को सम्मान
डीसी श्याम लाल पूनिया ने दी जानकारी, किसानों को सर्वोत्तम एवं नवीनतम कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करने में कारगर योजना

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना से मिलेगा प्रगतिशील किसानों को सम्मान– डीसी श्याम लाल पूनिया ने दी जानकारी, किसानों को सर्वोत्तम एवं नवीनतम कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करने…

डीसी ने कटड़ा में हुए हादसे में झज्जर जिला की श्रद्घालु के निधन पर शोक जताया

डीसी ने कटड़ा में हुए हादसे में झज्जर जिला की श्रद्घालु के निधन पर शोक जतायाझज्जर, 01 जनवरी जयपाल लाम्बा डीसी श्याम लाल पूनिया ने जम्मू (कटड़ा) में श्री माता…

मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 दिसंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन : एस डी एम
29 दिसंबर। एस डी एम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं शुरू की गई है। इन्हीं योजनाओं में से एक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किसानों को लाभांवित किया जा रहा है। सरकार की ओर से रबी सीजन की फसलों के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण चल रहा है।
  एस डी एम ने यह जानकारी देत हुए बताया कि इसके अंतर्गत किसान अपनी खेती का पूरा विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर सबमिट कर सकते हैं। जिससे समय पर सरकार के द्वारा इन्हें लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौराÓ पोर्टल के तहत किसानों द्वारा फसल का पंजीकरण का कार्य शुरू किया है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक है। उन्होंने बताया कि जो किसान पोर्टल पर रबी सीजन की फसलों का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं वे 31 दिसंबर तक अपनी रबी की फसलों का ब्यौरा इसमें दर्ज करा सकते हैं।
एस डी एम ने बताया कि सरकार ने प्रत्येक किसान की फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य किया हुआ है। इसका उद्देश्य किसानों को फसल बेचने में सुविधा पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का सीधे लाभ भी देना है। उन्होंने कहा कि उपमण्डल के किसान अब 31 दिसंबर तक फसल का विवरण अपलोड करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसलों का पंजीकरण फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर करा सकते हैं। ऑनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है।
———-
कैप्शन : एस डी एम भूपेंद्र सिंह।
———–
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना  से प्रगतिशील किसानों को मिलेगा सम्मान
– प्रगतिशील किसानों के पंजीकरण के लिए 15 जनवरी 2022 तक खुली रहेगी वेबसाइट
बहादुरगढ़, 29 दिसम्बर।
एस डी एम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को प्रेरित करने व प्रगतिशील किसानों की पहचान तथा उन्हें सम्मानित करने व साथी किसानों को सर्वाेत्तम कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना’ की शुरुआत की है।प्रगतिशील किसानों के पंजीकरण के लिए 15 जनवरी 2022 तक वेबसाइट खुली रहेगी।
  एस डी एम नेे बताया कि इस योजना के तहत चयनित किसानों को कृषि तथा सम्बन्धित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद पुरस्कार प्रदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। किसानों को कृषि फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के साथ-साथ नई तकनीक जैसे पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबन्धन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों, टिकाऊ कृषि आदि को अपनाने के लिए किसानों को प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।उपमंडल के ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ लें।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार पाँच लाख रूपए व द्वितीय पुरस्कार तीन-तीन लाख रुपए के दो, तृतीय पुरस्कार एक-एक लाख के पांच पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वही जिला स्तर पर 50-50 हजार रूपए के चार पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को डब्लूडब्लूडब्लू.एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन की वेबसाईट पर जाकर मुख्यमन्त्री प्रगतिशील किसान सम्मान पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। यह पंजीकरण 15 जनवरी 2022 तक खुला रहेगा।

मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 दिसंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन : एस डी एम29 दिसंबर। एस डी एम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के…

सेवा, समर्पण व श्रमदान से तैयार होनेे वाले परिसर का हुआ नामकरण : डीसी
— राहुल सिवाच का सुझाया नाम गोपुरम चयनित
— डीसी श्याम लाल पूनिया  ने किया विजेता राहुल सिवाच को सम्मानित  
झज्जर, 29 दिसंबर। जिला प्रशासन, झज्जर ने सेवा, समर्पण व श्रमदान पर आधारित अनूठी परियोजना के लिए प्रदेशभर व आस-पास के क्षेत्रोंं से 365 सुझाव मिले।  इनमें से राहुल सिवाच द्वारा सुझाया गया नाम गोपुरम चयनित किया गया। डीसी श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को राहुल सिवाच को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और 5100 रूपये ईनामी राशि व प्रशस्ति पत्र दिया ।  सभी की सहभागिता से परियोजना के तहत ऐसा एकीकृत परिसर विकसित किया जाएगा जिसमें बेसहारा गोवंश के लिए आश्रय व औषधालय के साथ-साथ प्राचीन दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह के साथ-साथ युवाओं के लिए  खेल परिसर तथा ग्राम्य जनजीवन पर आधारित पिकनिक स्पॉट होगा।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि खातीवास गांव में सेवा, समर्पण और श्रमदान से तैयार होने वाले इस परिसर के लिए गोपुरम सबसे ज्यादा प्रासंगिक नाम है। इस परिसर के निर्माण मेंं ज्यादा से ज्यादा नागरिकों, संस्थाओं, संस्थानों, प्रतिष्ठïानों आदि की भागीदारी सुश्ििचत की जा रही है। आजादी के अमृत महोत्सव में उसी प्रयास को विस्तार देते हुए इस बार एक परिसर विकसित किया जाएगा। जिसमें बेसहारा गोवंश के लिए आश्रय स्थल व औषधालय व जिलावासियों के जुड़ाव के लिए दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह, खेल व रिक्रिएशन स्पॉट भी बनाया जाएगा। इस परियोजना की विशेषता यह होगी कि यह परिसर पे बैक टू सोसायटी व रिक्रिएशन एक्टिविटी का प्रमुख केंद्र होगा। जिला में यह परिसर सामूहिकता के भाव के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। उल्लेखनीय है कि  झज्जर जिला में सामूहिकता का ऐसा ही एक प्रयास सवेरा स्कूल के रूप में साकार हुआ था।
  प्रशासन की अनूठी पहल- बोले विजेता
      विजेता राहुल सिवाच फिलहाल यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले वह एनवाईके में बतौर प्रोग्राम अधिकारी जम्मू एंड कश्मीर मेंं अपनी सेवाएं दे चुके हैंं। उन्होंने जिला प्रशासन की पहल को अनूठी परियोजना बताया और सम्मानित करने पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बीपी राणा, सीएमजीजीए तान्या,सक्षम के जिला नोडल अधिकारी सुदर्शन पूनिया, एआईपीआरओ सतीश कुमार, जिलाभर से खंड शिक्षा अधिकरी और बीआरपी मौजूद रहे।  

सेवा, समर्पण व श्रमदान से तैयार होनेे वाले परिसर का हुआ नामकरण : डीसी