डीसी ने कटड़ा में हुए हादसे में झज्जर जिला की श्रद्घालु के निधन पर शोक जताया
झज्जर, 01 जनवरी जयपाल लाम्बा

डीसी श्याम लाल पूनिया ने जम्मू (कटड़ा) में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर दु:ख जताया है और हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की हैं। इस हादसे में झज्जर जिला की श्रद्घालु ममता पत्नी सुरेंद्र निवासी बेरी को भी जान गंवानी पड़ी।
डीसी श्री पूनिया ने बताया कि जम्मू प्रशासन से हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत पीडि़त परिवार से संपर्क किया और अंतिम संस्कार के लिए दिवंगत महिला के पाॢथव शरीर को बेरी लाने की सभी प्रक्रिया पूर्ण की। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं बेरी के एसडीएम रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़त परिवार व जम्मू प्रशासन से संपर्क हो चुका है। दिवंगत महिला के पाॢथव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जम्मू से रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =