Author: haryanalivenews@gmail.com

सेवा, समर्पण व श्रमदान से तैयार होनेे वाले परिसर का हुआ नामकरण : डीसी
— राहुल सिवाच का सुझाया नाम गोपुरम चयनित
— डीसी श्याम लाल पूनिया  ने किया विजेता राहुल सिवाच को सम्मानित  
झज्जर, 29 दिसंबर। जिला प्रशासन, झज्जर ने सेवा, समर्पण व श्रमदान पर आधारित अनूठी परियोजना के लिए प्रदेशभर व आस-पास के क्षेत्रोंं से 365 सुझाव मिले।  इनमें से राहुल सिवाच द्वारा सुझाया गया नाम गोपुरम चयनित किया गया। डीसी श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को राहुल सिवाच को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और 5100 रूपये ईनामी राशि व प्रशस्ति पत्र दिया ।  सभी की सहभागिता से परियोजना के तहत ऐसा एकीकृत परिसर विकसित किया जाएगा जिसमें बेसहारा गोवंश के लिए आश्रय व औषधालय के साथ-साथ प्राचीन दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह के साथ-साथ युवाओं के लिए  खेल परिसर तथा ग्राम्य जनजीवन पर आधारित पिकनिक स्पॉट होगा।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि खातीवास गांव में सेवा, समर्पण और श्रमदान से तैयार होने वाले इस परिसर के लिए गोपुरम सबसे ज्यादा प्रासंगिक नाम है। इस परिसर के निर्माण मेंं ज्यादा से ज्यादा नागरिकों, संस्थाओं, संस्थानों, प्रतिष्ठïानों आदि की भागीदारी सुश्ििचत की जा रही है। आजादी के अमृत महोत्सव में उसी प्रयास को विस्तार देते हुए इस बार एक परिसर विकसित किया जाएगा। जिसमें बेसहारा गोवंश के लिए आश्रय स्थल व औषधालय व जिलावासियों के जुड़ाव के लिए दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह, खेल व रिक्रिएशन स्पॉट भी बनाया जाएगा। इस परियोजना की विशेषता यह होगी कि यह परिसर पे बैक टू सोसायटी व रिक्रिएशन एक्टिविटी का प्रमुख केंद्र होगा। जिला में यह परिसर सामूहिकता के भाव के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। उल्लेखनीय है कि  झज्जर जिला में सामूहिकता का ऐसा ही एक प्रयास सवेरा स्कूल के रूप में साकार हुआ था।
  प्रशासन की अनूठी पहल- बोले विजेता
      विजेता राहुल सिवाच फिलहाल यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले वह एनवाईके में बतौर प्रोग्राम अधिकारी जम्मू एंड कश्मीर मेंं अपनी सेवाएं दे चुके हैंं। उन्होंने जिला प्रशासन की पहल को अनूठी परियोजना बताया और सम्मानित करने पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बीपी राणा, सीएमजीजीए तान्या,सक्षम के जिला नोडल अधिकारी सुदर्शन पूनिया, एआईपीआरओ सतीश कुमार, जिलाभर से खंड शिक्षा अधिकरी और बीआरपी मौजूद रहे।  

सेवा, समर्पण व श्रमदान से तैयार होनेे वाले परिसर का हुआ नामकरण : डीसी

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 27 दिसंबर को

सिरसा, 26 दिसम्बर। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय एवं हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में 27 दिसम्बर को 11 बजे ‘स्वतत्रता संग्राम का इतिहास’ विषय आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय…

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ के दिशा निर्देशों तहत ग्रामीणों घर घर कौ वैक्सीन का उठा रहे लाभ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ के दिशा निर्देशों तहत ग्रामीणों घर घर कौ वैक्सीन का उठा रहे लाभ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ के दिशा निर्देशों तहत ग्रामीणों घर घर कौ वैक्सीन का उठा रहे लाभ
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ के दिशा निर्देशों तहत चलाया जा रहा कोरोना वैक्सीन (कौ वैक्सीन) अभियान को सफल बनाने के लिए झज्जर जिला के भारतीय जनता पार्टी कुलाना मण्डल कोषाध्यक्ष बीरसिंह गुलिया के नेतृत्व में गांव जहादपूर में स्थानीय डाक्टरों की टीम ने कौ वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी।
भारतीय जनता पार्टी कुलाना मण्डल कोषाध्यक्ष बीरसिंह गुलिया बताया कि पूरे हरियाणा प्रदेश भर में वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ के दिशा निर्देशों से चलाया जा रहा अभियान से ग्रामीण आंचल में रहने वाले आमजन को घर घर जा स्वास्थ्य विभाग की टीमें कौ वैक्सीन देकर सुविधा प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे गांव जहादपूर के ग्रामीणों ने बढ चढ धनखड़ द्वारा चलाया जा रहा कोरोना वैक्सीन लाभ उठा रहे हैं।
जानकारी देते हुए गुलिया ने उन्होंने बताया कि लगभग सभी ग्राम वासी इस मुहिम का लाभ उठा रहे हैं।इस अवसर पर बीरसिंह गुलिया के साथ भंवरलाल, मुकेश, अमित, धर्मपाल, अशोक, रामकिशन, इन्द्र, हरिऔम, रवि मास्टर, व डीलू मिस्त्री आदि ने बढ चढ अभियान में हिस्सा लिया

प्रदेश स्तरीय सर्राफ़ा एसोसिएशन ” इब्ज़ा ” ने किया आईजी राकेश आर्य व एस पी बलवान सिंह राणा को किया सम्मानित

प्रदेश स्तरीय सर्राफ़ा एसोसिएशन ” इब्ज़ा ” ने किया आईजी राकेश आर्य व एस पी बलवान सिंह राणा को किया सम्मानित पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी के चलते आईजी व…

रविवार, 05 सितंबर 2021 के मुख्य समाचार
हुर्रियत नेता गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने को लेकर मुकदमा दर्ज

रविवार, 05 सितंबर 2021 के मुख्य समाचारहुर्रियत नेता गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने को लेकर मुकदमा दर्जचरणबद्ध तरीके से 6 सितंबर से खुलेगा JNU, सबसे पहले पीएचडी…

आर.आर. शैली हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश सचिव नियुक्त
करनाल।

आर.आर. शैली हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश सचिव नियुक्त आर.आर. शैली हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश सचिव नियुक्तकरनाल। करनाल के वरिष्ठ पत्रकार आर.आर. शैली को हरियाणा यूनियन ऑफ…

झज्जर
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
जिला सचिवालय में प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी विधायक

झज्जर :किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:जिला सचिवालय में प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी विधायक:प्रदर्शन में रघुबीर कादियान, गीता भुक्कल, कुलदीप वत्स थे शामिल:पुलिस ने बेरिगेट्स लगाकर विधायको…

स्थानीय मैना टूरिस्ट कॉम्पलैक्स में हरियाणा पर्यटन दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

रोहतक, 1 सितंबर- जयपाल लाम्बा स्थानीय मैना टूरिस्ट कॉम्पलैक्स में हरियाणा पर्यटन दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर परिसर में फलदार पौधे रोपित किए गये। इस मौके पर…