आर.आर. शैली हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश सचिव नियुक्त

आर.आर. शैली हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश सचिव नियुक्त
करनाल। करनाल के वरिष्ठ पत्रकार आर.आर. शैली को हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर आर.आर. शैली ने हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष संजय राठी का आभार व्यक्त किया है। आर.आर. शैली ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वे उसे पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। बता दें कि यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के निर्णयानुसार आर. आर. शैली के कार्यों को देखते हुए यूनियन के प्रदेश सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है। यूनियन ने आशा जताई कि पत्रकारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देंगे। इसके साथ ही पत्रकारिता के उच्च मूल्य एवं आर्दशों को स्थापित करने में सार्थक भूमिका निभाएंगे।