रोहतक, 1 सितंबर- जयपाल लाम्बा स्थानीय मैना टूरिस्ट कॉम्पलैक्स में हरियाणा पर्यटन दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर परिसर में फलदार पौधे रोपित किए गये। इस मौके पर कॉम्पलैक्स के अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहा। पर्यटक दिवस पर हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्ï के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि प्रकृति जीवनदायिनी है। अत: हम सबका फर्ज बनता है कि प्रकृति को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचाएं। इसके साथ ही हमें अपने जन्मदिन, सालगिरह, विवाह व अन्य उत्सव पौधारोपण कर मनाएं। संजय राठी ने कहां की प्रकृति से छेड़छाड़ करने से भयानक परिणाम सामने आ रहे हैं जिनमें भूकंप, भूसख्लन, तूफान, ओलावृष्टि तथा बाढ़ इत्यादि लगातार मानव जीवन के समक्ष चुनौतियां पैदा कर रहे हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी भी प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का ही परिणाम है। इसीलिए हमें प्रकृति प्रदत सभी संसाधनों जिसमें पेड़-पौधे, जीव-जंतु, जल-वायु का संरक्षण एवं संवर्धन करना होगा।
कार्यक्रम के अवसर पर कॉम्पलैक्स के प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रबंध निदेशक नीरज कुमार ने ऑनलाइन बुकिंग पर पूरे सितंबर माह के दौरान 20 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। इसमें पर्यटन विभाग में आने वाले ग्राहकों को काफी लाभ मिलेगा। संदीप कुमार ने अपने सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने का आह्वïान किया। उन्होंने अतिथि देवोभव के भाव से सभी ग्राहकों की श्रेष्ठï सेवा करने का आग्रह किया ताकि पर्यटन के क्षेत्र में हमारी प्रतिष्ठा और विश्वास और अधिक बढ़ सके। पर्यटन दिवस के अवसर पर पूरे मैना टूरिस्ट कंपलेक्स को शानदार तरीके से सजाया गया।
इस अवसर पर यूनियन के प्रधान जोगिंदर सिंह दलाल, सुल्तान सिंह, शिक्षाविद एवं समाजसेवी प्रवीण बेनीवाल, गीता देवी, सुमन देवी, सुनील वशिष्ठ, सुनील कुमार, प्रमोद, रामदेव गौतम, जय कुमार मलिक, राजेश कुमार व सोमवीर सिंह उपस्थित रहे।
फोटो सहित :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =