झज्जर स्वर्णकार संघ ने एचयूआईडी का किया विरोध । एसडीएम शिखा को सौंपा ज्ञापन:-
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए HUID के विरोध में आज दिनांक 24-8 -2021 को ज़िला झज्जर स्वर्णकार संघ का एक प्रतिनिधि मंडल हरियाणा स्वर्णकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयपाल लाम्बा व झज्जर तहसील स्वर्णकार संघ प्रधान रमेश सोनी की अध्यक्षता में एसडीएम श्रीमती शिखा से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा । जयपाल लाम्बा और उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हम हॉलमार्क लागू करने का स्वागत करते हैं लेकिन एच यू आई डी को लागू करने के तरीके के विरोध में हैं..
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह के दिशानिर्देश से देशभर में विरोध स्वरूप इस बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराने हेतु पूरे देश में सभी जिलों के उपायुक्तों को ज्ञापन दिया जा रहा है. ज़िला मीडिया प्रभारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि पूरे देश में 715 जिलों में से सिर्फ 256 जिलों में ही हॉलमार्क सेंटर है.. पहले सरकार आधारभूत सुविधाओं को पूरा करें.. उसके बाद ही कानून लागू करें.. और इसे लागू करने में सभी स्वर्णकारों से संवाद करके अमल में लाए..। रविन्द्र सोनी ने कहा कि सिर्फ बड़े औद्योगिक घरानों से बातचीत के आधार पर लागू न करें.. आम ग्राहक सदियों से ग्राम व छोटे शहरों के स्वर्णकारो से जुड़ा हुआ है.. सरकार इनकी रोजी रोटी पर कुठाराघात ना करें.. तथा सभी को फलने- फूलने का मौका दें..एसडीएम श्रीमती शिखा से मिलने वालों में हरियाणा स्वर्णकार संघ के कार्यकारी प्रधान जयपाल लांबा, तहसील झज्जर स्वर्णकार संघ प्रधान रमेश सोनी,ज़िला मीडिया प्रभारी रविन्द्र सोनी, सचिव पवन सोनी,उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी,सरपरस्त प्रहलाद सोनी,हेमंत वर्मा,रोहताश वर्मा,राकेश सोनी,सुरेंद्र वर्मा,टिंकू वर्मा,विक्रम वर्मा,प्रदीप घोष,नाजिर बंगाली,भोला बंगाली ,मोंटी सेढ़ा,जयप्रकाश सेढा सहित स्वर्णकार संघ के मौजिज आदमी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 20 =