हत्या की वारदात पर एसपी राजेश दुग्गल ने लिया घटना स्थल का जायजा
दोषियों को पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी श्री विक्रान्त भूषण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन
झज्जर 24 अगस्त :जयपाल लाम्बा
थाना दुजाना क्षेत्र के गांव बिरधाना निवासी एक युवक की अज्ञात द्वारा हत्या करने की वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश दुग्गल ने उपरोक्त मामले के दोषियों का पता लगा कर मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के संबंध में कड़े दिशानिर्देश दिए हैं। मंगलवार को बिरधाना निवासी एक युवक अक्षय की अज्ञात दोषियों द्वारा हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त वारदात की सूचना पर एसपी झज्जर राजेश दुग्गल स्वयं मौका पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंच कर घटनाक्रम का बारीक की जायजा लेते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों तथा पुलिस अधिकारियों से वारदात की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान घटनास्थल पर एसपी श्री राजेश दुग्गल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण आईपीएस, थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक शेर सिंह , सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि गांव बिरधाना निवासी युवक की हत्या की वारदात की सूचना पर मंगलवार को मौका पर पहुंचे एसपी राजेश दुग्गल ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय निवासियों व मृतक के परिजनों से वारदात के संबंध में बातचीत की। घर से किसी कार्य के लिए खेत की तरफ आए बिरधाना निवासी अक्षय पर अज्ञात दोषियों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानलेवा हमला में गंभीर चोटें लगने से उसकी मौका पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि एसपी राजेश दुग्गल के दिशा निर्देशानुसार उपरोक्त मामले की गहनता से जांच पड़ताल की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वारदात को जल्द से जल्द सुलझाने तथा वांछित दोषियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त मामले को सुलझाने तथा वांछित दोषियों को पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी श्री विक्रान्त भूषण के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसमें सीआईए प्रभारी झज्जर, थाना प्रबन्धक दुजाना व साइबर सैल की टीम को शामिल किया गया है। उपरोक्त मामले को सुलझाने के लिए पुलिस द्वारा हर एंगल से गहन जांच की जाएगी। उपरोक्त वारदात के दोषियों को काबू करने तथा वारदात को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस के स्तर पर हर संभव कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
