जिला परिषद की वार्डबंदी का अंतिम प्रकाशन
परिषद के अन्तर्गत 12 लाख 12 हजार 772 की जनसंख्या के अनुरूप कुल 30 वार्ड बनाए गए
हिसार, 4 जून।
हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994,4(9) के तहत हिसार जिला परिषद की वार्डबंदी का कार्य पूर्ण करते हुए वार्डबंदी का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994,4(5) के तहत वार्डबंदी का प्रारंभिक प्रकाशन 26 अप्रैल, 2021 को किया गया था। इस प्रकाशन पर नियमानुसार एतराज/अपील को सक्षम अधिकारियों द्वारा सूना गया व निर्णय पारित किया गया। इसके पश्चात जिला परिषद की वार्डबंदी का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। नई वार्डबंदी के अनुसार जिला परिषद के अन्तर्गत 12 लाख 12 हजार 772 की जनसंख्या के अनुरूप कुल 30 वार्ड बनाए गए है। इन वार्ड के संदर्भ में विस्तृत जानकारी संबंधित सूची जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), जिला परिषद, पंचायत समिति तथा खण्ड कार्यालयों में उपलब्ध करवा दी गई है। अंतिम प्रकाशित वार्डबंदी के संबंध में अब किसी प्रकार का कोई एतराज/अपील/आक्षेप मान्य नहीं होगा।