महिला की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

अपनी मां की हत्या के आरोपी को पूछताछ के लिए लिया गया एक दिन की पुलिस रिमांड पर

झज्जर

थाना दुजाना के एरिया में हुई एक महिला की हत्या के मामले में गहनता से कार्यवाई करते हुए झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। गांव बहराणा निवासी एक महिला की हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए काबु किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबन्धक दुजाना निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आपसी घरेलू विवाद को लेकर पारिवारिक कलह के कारण एक व्यक्ति द्वारा अपनी मां की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मौका से फरार हो गया था। हत्या कि उपरोक्त वारदात की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी। उपरोक्त वारदात के संबंध में पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। थाना दुजाना की टीम द्वारा ततपरता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के वांछित एक आरोपी को काबू किया गया।
उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों पर शीघ्रता से कार्रवाई करने तथा मामले के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में एसपी झज्जर श्री राजेश दुग्गल द्वारा विशेष रुप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार कार्यवाई करते हुए उपरोक्त मामले के वांछित आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव बहराना में आपसी पारिवारिक विवाद की रंजिश को लेकर आरोपी द्वारा अपनी मां की हत्या कर दी गई। मृतका के छोटे लड़के दीपक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला अंकित किया गया। हत्या के उपरोक्त मामले में पकड़े गए वांछित आरोपी की पूछताछ में पहचान मनोज निवासी गांव बहराणा जिला झज्जर के तौर पर की गई। हत्या के उपरोक्त मामले के वांछित पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 17 =