मोदी सरकार 2.0 :
मास्क व सैनिटाइजर बांटकर दिया कोरोना से बचते हुए विकास में भागीदार बनने का संदेश :
– कोरोना संक्रमण चक्र को तोड़ने में भाजपा कर रही है जनसेवा : कौशिक
– पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने बहादुरगढ़ क्षेत्र में सेवा भाव के साथ हर घर दस्तक दे सरकार की कार्यशैली से कराया अवगत
बहादुरगढ़, 30 मई
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में मोदी सरकार-2.0 ने रविवार को दो साल जनसेवा को समर्पित ध्येय के साथ पूरे किए हैं। आधारभूत ढांचागत विकास के साथ ही जनसेवा की भावना से सरकार ने इन दो सालों में समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभ पहुंचाने की योजना को मूर्त रूप दिया है। कोरोना काल में चुनौती को स्वीकार करते हुए समाधान सुनिश्चित करने का कार्य मोदी सरकार ने सहजता से किया है। भाजपा नेता कौशिक रविवार को सेवा ही संगठन भाग-2 निमित सेवा दिवस के रूप में हलके के गांव बामनौली व बालौर में कोरोना गाइडलाइन की अनुपालन करते हुए ग्रामीणों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश दे रहे थे।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कानौंदा, मांडौठी व शहरी मंडल में मास्क व सेनेटाइजर वितरित करते हुए मोदी सरकार 2.0 का सकारात्मक संदेश घर-घर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानव सेवा को ही परमो धर्म मानते हैं, ऐसे में भाजपा दूसरी पारी के दो वर्ष के कार्यकाल को आज सेवा दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में हलके में कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में सैनिटाइजर और फेस मास्क निशुल्क वितरित करते हुए कोरोना से बचाव करने का संदेश दिया। इसके साथ ही आमजन से कोरोना संक्रमण से बचाव की अपील करते हुए सावधानी बरतने तथा कोविड संक्रमितों को मुहैया करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवा की जानकारी से संबंधित जागरूकता पत्र भी वितरित किए। उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से हॉट स्पॉट गांवों में कोविड संक्रमित मरीजों को जरूरत के अनुसार कोविड केयर किट भी फ्री दी जा रही है।
पूर्व विधायक कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी संजीदगी के साथ और सभी को साथ लेकर कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए लगी हुई है। जीवन रक्षक दवाइयों की व्यवस्था की जा रही है। नागरिक अस्पतालों मेंं कोरोना वैक्सीन, टेस्टिंग और इलाज फ्री है। निजी अस्पतालों में भी पात्र लोगों के इलाज का खर्च सरकार वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता समर्पण भाव से सेवा दिवस के साथ ही हर परिस्थिति में आमजन के सहयोगी बनते हुए अपना दायित्व निभा रहा है।
इस अवसर पर बहादुरगढ़ शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, कानौंदा मंडल अध्यक्ष सत्यवान छिक्कारा, मांडौठी मंडल अध्यक्ष सोनू मान, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, काला बामनौली, महेश वाल्मीकि, सत्यवीर मंडल महामंत्री वीर सिंह, सोनू कौशिक, विनोद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित करने में सहभागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 13 =