झज्जर जिला का रिकवरी रेट 96.4 प्रतिशत हुआ : डीसी
– रविवार को 81 मरीज ठीक हुए और महज 51 नए कोरोना संक्रमित केस आए
झज्जर, 30 मई
झज्जर जिला में कोरोना रोकथाम की दिशा में व्यापक सुधार नजर आ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए आए दिन कोरोना को मात दे लोग ठीक हो रहे हैं और नए केस भी अब कम आ रहे हैं। जिला में रिकवरी रेट में बढ़ोतरी होते हुए आंकड़ा अब 96.4 फीसदी पर पहुंच गया है। डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए जिला के शहरी, ग्रामीण व ईंट भ_ïों पर स्वास्थ्य जांच टीम ने पहुंचकर सुखद स्वस्थ माहौल बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। साथ ही वैक्सिनेशन प्रक्रिया पर भी विशेष फोकस प्रशासन की ओर से दिया गया है।
रविवार तक 393 कोरोना एक्टिव केस :
डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिला में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 96.4 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में अभी तक कुल 18 हजार 436 मरीज कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे जिनमें से 17 हजार 780 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 81 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं जबकि 51 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। डीसी ने बताया कि 338 मरीज फिलहाल होम आइसोलेट हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा उनकी निरंतर निगरानी की जा रही है। कुल कोरोना एक्टिव केस अब झज्जर जिला में 393 रह गए हैं।