आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कालाबाजारी पर प्रशासन की पैनी नजर : एसडीएम
एसडीएम हितेंद्र कुमार बोले- खाद्य वस्तुओं की बिक्री निर्धारित रेट अनुसार ही सुनिश्चित होगी
– खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से होगी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है
बहादुरगढ़, 30 मई। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कालाबाजारी और जमाखोरी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से हर व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसडीएम ने कहा कि उपायुक्त जितेंद्र कुमार के आदेशानुसार उपमंडल मेंं खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से निर्धारित रेट से अधिक दाम लेने वालों पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जनसुविधा के लिए प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्री के रेट निर्धारित किए गए हैं ।
एसडीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चेयरमैन एवं उपायुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देशानुसार खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से निर्धारित रेट अनुसार ही आवश्यक खाद्य वस्तुओं की बिक्री सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश अनुसार किसी भी रूप से उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के लिए प्रशासन सजग है। एसडीएम ने कहा कि खाद्य सामग्री के रेट से संबंधित शिकायत के लिए 01251-252516 कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। शिकायत खादय एवं आपूर्ति विभाग के पास करें।
एसडीएम ने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार जिला खादय एवं आपूर्ति विभाग ने आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य पदार्थों के रेट निर्धारित किए हैं। निर्धारित रेट अनुसार परमल चावल – 30 से 35 रुपए प्रति किलोग्राम, गेहूं-पीबीडब्लू-343 22 रुपए प्रति किलोग्राम, गेहूं आटा- 22 से 25 रूपए प्रति किग्रा., गर्म दाल-सूखी-80 से 85 रुपए प्रति किलोग्राम, मूंग दाल साबुत-95 से 105 रूपए प्रति किग्रा, उड़द दाल 501-44 ब्रांड-100 से 115 रूपए प्रति किग्रा, तूर-अरहर दाल किंग ब्रांड-115 से 125 रुपए प्रति किलोग्राम, मसूर साबुत खजाना दाल-85 से 90 रुपए प्रति किग्रा, चीनी एम30-39 रूपए प्रति किग्रा, ग्राउंड नट तेल गिनी-190 से 195 रुपए प्रति लीटर, सोया ऑयल गिनी-150 से 160 रुपए प्रति लीटर, सरसों तेल शहनाई-150 से 160 रुपए प्रति लीटर, सनफ्लावर ऑयल-फॉच्र्यून-160 से 170 रुपए प्रति लीटर, वनस्पती गगन-150 से 155 रुपए प्रति लीटर, पाल्म ऑयल गिनी-140 से 145 रुपए प्रति लीटर, खुली चाय-320 से 340 रुपए प्रति किलोग्राम, आलू-15 से 20 रूपए प्रति किग्रा, टमाटर देसी-10 से 15 रूपए प्रति किग्रा, प्याज-15 से 20 रूपए प्रति किग्रा, नमन टाटा-19 रूपए प्रति किग्रा, गुड़ देसी-40 से 50 रूपए प्रति किलोग्राम तथा मिल्क वीटा – 50 रूपए प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।
बाक्ॅस :
मिलर्स, इम्पोर्टर, होल सेलर, रिटेलर व स्टोकिस्ट को पोर्टल पर अपलोड करना होगा दालों का स्टॉक: डीएफएससी
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में दालों की कालाबाजारी रोकने के लिए और कीमतों पर नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने जिला के सभी मिलर्स, इम्पोर्टर, होल सेलर, रिटेलर व स्टोकिस्ट द्वारा चना, उडद, मूंग और अरहर दालों का स्टॉक साप्ताहिक आधार पर सरकार द्वारा दिए गए पोर्टल अथवा डैसबोर्ड पर अपलोड करवाना सुनिश्चित किया है। इसके लिए सरकार द्वारा इन्टरनेट पर एफसीएआईएनएफओडब्लू.एनआईसी.इन/पीएसपी लिंक दिया गया है। सभी मिलर्स, इम्पोर्टर, होल सेलर, रिटेलर व स्टोकिस्ट साप्ताहिक आधार पर उनके पास उपलब्ध दालों का स्टॉक पोर्टल अथवा डैसबोर्ड पर अपलोड करेंगे। उन्होंने बताया कि मूंग छिलका, मूंग धुली व मूंग साबुत दालों को एक ही माना जाएगा, अलग-अलग नहीं। सरकार से प्राप्त आदेशों के दृष्टिïगत जिला झज्जर में कार्यरत चना, उड़द, मसूल, मूंग और अरहर दालों के सभी मिलर्स, इम्पोर्टर, होल सेलर, रिटेलर व स्टोकिस्ट को निर्देश अनुसार उपरोक्त एफसीएआईएनएफओडब्लू.एनआईसी.इन/पीएसपी लिंग पर जाकर पोर्टल अथवा डैसबोर्ड पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और अविलंब अपनी दालों को स्टॉक पोर्टल पर अपलोड करें व उसके बाद साप्ताहिक आधार पर नियमित तौर पर स्टॉक अपलोड करते रहे।