
सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करने के एक आरोपी को काबू किया गया। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में एसपी झज्जर श्री राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथ काबू करने में सफलता प्राप्त की गई। थाना शहर बहादुरगढ़ की एक पुलिस टीम द्वारा आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते काबू किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबन्धक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक विजय ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की एक टीम थाना के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी। थाना में तैनात मुख्य सिपाही राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए किला मोहल्ला बहादुरगढ़ के एरिया से छापामार कार्रवाई करते हुए सरेआम सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की मौका पर तलाशी ली गई तो, उसके कब्जे से 1260 रुपये नगद सहित सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक निवासी बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया।