धोखाधड़ी से रुपए एठने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़

थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर 9 के एरिया में मनी ट्रांसफर की दुकान से 89 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी सैक्टर नो बहादुरगढ ने बताया कि आनंद निवासी मदीना रोहतक हाल सेक्टर 9 बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी मनी ट्रांसफर की दुकान है और वह खातों में पैसे डालने का काम करता है। 29 मई 2021 को एक नौजवान लड़के द्वारा एक महिला के खाते में 89000 रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा तो उसने पैसे उसके बताए खाते में भेज दिए। आरोपी पैसे न देकर वहां से भाग गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी के मामलों मे दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में एसपी झज्जर श्री राजेश दुग्गल द्वारा विशेष रुप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के वांछित आरोपी को काबू किया गया। पुलिस चौकी सेक्टर 9 बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार की टीम द्वारा आरोपी को थाना एरिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नसीब निवासी बरौदा जिला सोनीपत के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =