जी 20 डेलीगेट्स के स्वागत के लिए झज्जर पूरी तरह से तैयार।प्रतापगढ फार्म में स्वागत की विशेष तैयारियां शुरू – – – – – लाईव हरियाणा जयपाल लाम्बा – – – –

जी 20 डेलीगेट्स के स्वागत के लिए झज्जर पूरी तरह से तैयार। प्रतापगढ़ फार्म में स्वागत की विशेष तैयारियां शुरू। हरियाणवी संस्कृति और हरियाणवी खानपान से जी 20 डेलीगेट का…

जी-20 डेलिगेट का प्रतापगढ़ फार्म पर होगा जोरदार स्वागत : डीसी डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने जी-20 डेलिगेट के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रतापगढ़ फार्म का किया निरीक्षण झज्जर, 28 फरवरी. जयपाल लाम्बा ।जी-20 देशों के डेलिगेट के प्रस्तावित झज्जर दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। चार मार्च को झज्जर मुख्यालय के साथ सटे प्रतापगढ़ फार्म में विदेशी मेहमानों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों की टीम के साथ प्रतापगढ़ फार्म में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा -निर्देश दिए।
तैयारियों का जायजा लेते हुए डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जी-20 डेलिगेट का झज्जर दौरा होना हम सभी के लिए गर्व और गौरव की बात है,जिसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए।उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों को हरियाणा की संस्कृति, संस्कार, रीति-रिवाजों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा । उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग को दुरुस्त करने के साथ-प्रस्तावित रूट को साफ सुथरा बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित सड़क मार्ग औैर प्रतापगढ़ फार्म पर होने वाली तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।डी सी ने बताया कि गुरूग्राम मेंं आयोजित जी-20 सम्मेलन से डेलिगेट का हरियाणवी संस्कृति व धरोहरों से रूबरू होने के लिए झज्जर के निकट प्रतापगढ़ का दौरा प्रस्तावित है,जोकि संभवत चार मार्च होगा। उन्होंने कहा कि जिला झज्जर की तरफ से प्रतापगढ़ फार्म पर मेहमानों के लिए हरियाणवी भोजन के साथ हरियाणवी संगीत की व्यवस्था की गई है। मेहमानों का हरियाणवी परंपरा के अनुसार स्वागत होगा। डीसी ने कहा कि सभी जिलावासियों का फर्ज बनता है कि इस दौरान अपने गांव व शहर और फार्म के आस-पास के क्षेत्र को साफ सुथरा बनाएं रखें। उन्होंने प्रतापगढ़ फार्म प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधियों से तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया और अधिकारियों के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
प्रतापगढ़ फार्म के संचालक प्रदीप फौगाट ने डी सी को बताया कि डेलिगेट के आगमन पर हरियाणवी पगड़ी बांधकर स्वागत किया जाएगा। उसके बाद फार्म का दौरा होगा । लंच की व्यवस्था की गई है जिसमें शुद्घ हरियाणवी व्यंजन होंगे।
इस मौके पर उनके साथ एसडीएम झज्जर रविंद्र कुमार,सीटीएम परवेश कादियान, डीआईपीआरओ सतीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने बैठक के दौरान

02 मार्च, 2023 वीरवार➖➖➖➖➖ ♨️मुख्य समाचार ◼️भारत की अध्यक्षता में जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक औपचारिक रूप से आज दिल्ली में शुरू होगी ◼️विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने…

*झज्जर ब्रेकिंग – मंत्री के सामने उठा नगरपरिषद का बड़ा घोटाला

स्विपिंग मशीन से हर दिन कराना था 12 घंटे काम,होनी थी 30 किलोमीटर सड़क साफ शहर की सफाई में ही अधिकारियों ने कर लिए लाखों के वारे न्यारे कम्पनी के…

आज दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणा——जयपाल लाम्बा

आज दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणा।

ब्रेकिंग् झज्जर शनिवार – – – – जयपाल लाम्बा
नो वेक्सिनेशन नो इंट्री..
जिला सचिवालय में बिना वेक्सिनेशन के नो इंट्री
बढ़ते कोविड को लेकर झज्जर जिला प्रशासन अलर्ट

ब्रेकिंग् झज्जर शनिवार – – – – जयपाल लाम्बा नो वेक्सिनेशन नो इंट्री.. जिला सचिवालय में बिना वेक्सिनेशन के नो इंट्री बढ़ते कोविड को लेकर झज्जर जिला प्रशासन अलर्ट सचिवालय…

चंडीगढ़- हरियाणा में 133766 स्कूली छात्रों को वैक्सीन:4 दिनों में राज्य के 4.07 लाख से ज्यादा बच्चों को लगी डोज; कोविड केयर सेंटर बनाने के आदेश

Live हरियाणा :——–08 जनवरी, शनिवार जयपाल लाम्बा चंडीगढ़: गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा में गरीब मेधावी बच्चों के लिए 500 संस्कृति माडल स्कूल खोलेगी सरकार पंचकूला: एक्शन मोड में हरियाणा के…

मकर राशि के व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी. – – – – – – – – आज का राशिफल*
08 जनवरी 2022 , शनिवार

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *08 जनवरी 2022 , शनिवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज का दिन सामान्य रहेगा ।संतान की ओर से कोई शुभ समाचार…

🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..
*📝आज दिनांक 👉*
📜 08 जनवरी 2022
शनिवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

💎💎💎 ⚜🕉⚜ 💎💎💎 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 08 जनवरी 2022* *शनिवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1943*🇮🇳विक्रम सम्वत-*…

कोरोना से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक काढ़ा सहायक : डीसी
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा , आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक पद्धति अपनाकर रोग मुक्त रह सकते हैं हम
डीएओ डा.मंजू ने कहा- आयुर्वेदिक काढ़ा रखेगा रोग मुक्त
झज्जर, 07 जनवरी। डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ अब आयुष मंत्रालय की ओर से दिए गए सुझावों की अनुपालना करते हुए रोग मुक्त रहा जा सकता है। कोरोना से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक काढ़ा स्वास्थ्य सुधार में सहयोगी है।  
आयुष मंत्रालय द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पीने की सलाह दी जा रही है जिसके अनुसार दिन में कम से कम एक बार काढ़ा पीने से व्यक्ति काफी हद तक कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सकता है। डीसी व आयुष विभाग के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू ने बताया कि कोरोना के बाद लोगों की जीवनशैली में बदलाव आया है। हर कोई अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में जुटा है ताकि कोरोना के साथ-साथ अन्य बिमारियों से भी बचाव हो सके। इम्युनिटी बूस्टर के प्रति लोगों में तेजी से जागरूकता बढ़ी है। इससे कोरोना ही नहीं, कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। पहले जो लोग सुबह अपने दिन की शुरूआत कॉफी व चाय की चुस्की से करते थे, वह अब आयुर्वेदिक देसी काढ़ा लेते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरत रहे हैं।
यह है काढ़ा तैयार करने की विधि : डा. मंजू
डा.मंजू ने जानकारी देते हुए आयुष विभाग के तहत लोगों को घर पर ही काढ़ा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें विधि भी बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि एक कप काढ़ा बनाने के लिए एक कप पानी उबालते समय गुड मिला लें और पानी उबलने पर गैस बंद कर दें। एक ग्राम की मात्रा में क्वाथ द्रव्य डालकर ढककर रख दें। कुछ देर बाद छानकर पी लें। पीते समय इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। सेंधा नमक या काला नमक भी स्वादानुसार डाल सकते हैं। इस काढ़े को पीने से कोरोना समेत कई अन्य बीमारियों से आसानी से लडने में सक्षम हो जाएंगे।
काढ़ा बनाने में इन सामग्रियों का करें प्रयोग :
उन्होंने  बताया कि घर पर अपनी रसोई में भी काढा तैयार करते हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि काढ़ा बनाने के लिए जरुरी वस्तुओं में से ज्यादातर चीजें हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं। काढ़ा बनाने के लिए तुलसी के पत्तें, दालचीनी, काली मिर्च, सौंठ, गुड़, नींबू का प्रयोग किया जा सकता है।

कोरोना से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक काढ़ा सहायक : डीसी डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा , आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक पद्धति अपनाकर रोग मुक्त रह सकते हैं हम डीएओ…