बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षक निभाएं सक्रिय भूमिका : डीसी
– डीसी श्याम लाल पूनिया राकवमावि में छात्राओं से हुए रूबरू
झज्जर, 19 जुलाई
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा प्रदान करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों को भागीदार बनना है। शिक्षा की अलख देश प्रदेश में विकास का मजबूत तंत्र विकसित करती है। डीसी सोमवार को शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों व शिक्षकों से रूबरू हो रहे थे। डीसी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में डीसी ने पौधा लगाकर पर्यावरण के प्रति सार्थक संदेश जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से उनकी पढाई के विषय में जानकारी भी ली। उन्होंने बारहवीं कक्षा के बच्चों से उनके विषय से सम्बंधित प्रश्न भी किये जैसे समास कितने प्रकार के होते हैं, आय व्यय में क्या अंतर है, आय व्यय का रिकॉर्ड क्यों रखना चाहिए, अडोलेसेंस की स्पेलिंग आदि विद्यार्थियों ने सभी प्रश्नों के संतोषजनक जवाब दिया। उन्होंने छात्राओं से बारहवीं के बाद उनके करियर से संबंधित भी बातें साँझा की। उन्होंने शिक्षक को निर्देश दिए कि वे सभी कोरोना के दृष्टिगत आपसी दूरी व मास्क डालना और अन्य सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि स्कूल खुल चुके हैं, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई जो लॉकडाउन के दौरान प्रभावित हुई है उसकी भरपाई करने का अथक प्रयास करें। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर व कमरों में नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने राकवमा विद्यालय को निर्देश दिए कि वे जल संरक्षण को लेकर शोएक पिट बनवाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री के फ्लैगशिप प्रोग्राम जल शक्ति अभियान के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम कैच द रेन वेयर ईट फाल एंड व्हेन इट फॉल को भी लागू करने का सन्देश दिया। जिले में चल रही शैक्षिक गतिविधियों को लेकर भी उन्होंने शिक्षा अधिकारियों से चर्चा की तथा उन्होंने कहा कि सभी शैक्षणिक गतिविधियों में जिले के विद्यार्थियों को अग्रणीय रखने में अपना भरपूर योगदान दें।
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर शिखा, सीटीएम रेणुका नांदल, डीईओ ब्रह्मप्रकाश राणा, डीईईओ दिलजीत सिंह, सक्षम नोडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन पूनिया, डीआईपीआरओ राजन शर्मा व प्राचार्य जोगेंद्र धनखड़ सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
——-
कैप्शन : झज्जर राकवमावि में विद्यार्थियों से संवाद करते डीसी श्याम लाल पूनिया।
फोटो नंबर: 19 डीसी विजिट जीजीएसएसएस 01, 02
कैप्शन : झज्जर राकवमावि परिसर में पौधरोपण करते डीसी श्याम लाल पूनिया।
फोटो नंबर: 19 डीसी विजिट जीजीएसएसएस 03
——–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =