– उपायुक्त ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा, आगामी 9 अगस्त, 2021 तक पुरस्कार के लिए उपयुक्त नामांकन/अनुशंसाएं भेजें
– सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार भारत की एकता और अखंडता में योगदान के क्षेत्र में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
झज्जर, 19 जुलाई।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक ने भारत की एकता और अखंडता में दिए गए योगदान के लिए जिले के सभी कार्यालयों के प्रमुखों को सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार – 2021 के लिए उपयुक्त नामांकन / अनुशंसाएं राज्य सरकार को 9 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन भेजने के लिए कहा है ताकि इसे भारत सरकार को भेजा जा सके।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार भारत की एकता और अखंडता में योगदान के क्षेत्र में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। धर्म, जाति, लिंग, स्थान या जन्म, आयु या व्यवसाय के भेद के बिना भारत के सभी नागरिक और कोई भी संस्था/संगठन इस पुरस्कार के लिए पात्र हैं।
डीएसओ ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्थापित इस पुरस्कार की घोषणा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर की जाएगी। इस पुरस्कार का उद्देश्य भारत के नागरिकों/संस्थानों द्वारा एक मजबूत और एकजुट भारत के मूल्य को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उल्लेखनीय और प्रेरक योगदान को मान्यता देना है। ।
उन्होंने कहा कि नामांकन/अनुशंसाओं में राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तियों/संस्थाओं या संगठनों की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं को स्पष्ट रूप से उल्लेख करते हुए सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए।
—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − four =