बरसात में जनसेवा की भावना से जल निकासी प्रबंधों का जायजा लेने फील्ड में उतरे झज्जर डीसी
– डीसी श्याम लाल पूनिया ने जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण
– जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए एसडीएम करें उपमंडल में मॉनिटरिंग
झज्जर, 19 जुलाई
झज्जर शहरी क्षेत्र में बारिश के बीच ही जल निकासी प्रबंधन का जायजा लेने के लिए डीसी श्याम लाल पूनिया संबंधित अधिकारियों के साथ फील्ड में उतरे। डीसी पूनिया ने बरसाती पानी की निकासी प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के आदेश दिए। डीसी ने बरसात के दौरान बीकानेर चौक, अंबेडकर चौक, सांपला रोड़ और छारा चुंगी होते हुए डायवर्सन रोड तथा रेवाड़ी रोड पम्प हाउस सहित झज्जर लिंक ड्रेन पर जल निकासी के प्रबंधों की स्थिति का जायजा लिया।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने शहरी क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि नालों के माध्यम से बरसाती पानी की निकासी सही तरीके से हो इसके लिए सम्बन्धित विभाग टीम के साथ नालों की सफाई व्यवस्था पर फोकस रखें। प्रयास रहे कि कहीं भी जलभराव न हो और लोगों को परेशानी न हो इसके लिए व्यापक प्रबंध नियमित रखें। उन्होंने शहर के पुराना बस स्टैंड रोड, अम्बेडकर चौक सहित अन्य स्थानों से बरसाती पानी के निकासी के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने शहरी निकाय, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पूरी तरह से सजगता व सतर्कता बनाये रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश में आमजन को बरसात में किसी तरह की दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जिला झज्जर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के समाधान के लिए झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ व बादली के सम्बन्धित एसडीएम को मौके का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों को राहत पहुंचाने में पूरी सक्रिय भागीदारी निभाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसी के साथ एसडीएम झज्जर शिखा, सीटीएम झज्जर रेणुका नांदल, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नरेंद्र सिंघरोहा, डीआईपीआरओ राजन शर्मा सहित शहरी निकाय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
———-
कैप्शन: झज्जर शहरी क्षेत्र में बरसात में जल निकासी प्रबंधों का जायजा लेते डीसी श्याम लाल पूनिया।
फोटो नंबर: 19 डीसी विजिट, 01, 02, 03, 04, 05
———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =