14 अक्टूबर 2024 लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

*1 नवंबर से टीबी मरीजों को ₹500 की बजाय मिलेंगे 1हजार रुपए* *डीएचएस डॉ ब्रह्मदीप सिंह*

*जिले भर में ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों को पता करने के लिए चलाया जा रहा टीबी स्क्रीनिंग अभियान*

*टीवी जैसे लक्षणों का पता लगने उपरांत तुरंत लेनी चिकित्सक से सलाह*

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह के नेतृत्व में झज्जर जिले को टीबी मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग झज्जर लगातार अभियान चला रहा है।

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि पिछले कुछ सालों में लोग जागरूक हुए हैं जागरूकता व टीबी स्क्रीनिंग के कारण मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।भारत सरकार ने 1 नवंबर से टीबी मरीजों की निक्षय पोषण योजना ₹500 से बढ़कर हजार रुपए कर दिया है। जिससे टीबी मरीज अच्छी डाइट लेकर जल्द ठीक हो सकेगा।

आंकड़ों के हिसाब से झज्जर जिले में इस समय 2214 मरिज टीबी की दवाई ले रहे हैं। इस तरह से नए टीबी मरीज आते रहते हैं व ठीक होते रहते हैं। एक मरीज को ठीक होने में 6 महीने का समय लगता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इस तरह के मरीजों के खाते में 500 रु जमा करवाता है जो अब 1 नवंबर से हजार रुपए हो जाएंगे।

पिछले साल झज्जर जिले में 26 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त किया गया था,जिन्हें जुलाई माह में महात्मा गांधी जयंती पर कांस्य प्रतिमा से सम्मानित किया गया था। जिले भर से ग्राम पंचायत इसी तरह आगे भी टीबी मुक्त रहती हैं तो इन्हें महात्मा गांधी की सिल्वर प्रतिमा से सम्मानित किया जाएगा।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को महात्मा गांधी की मूर्ति तथा प्रशस्ति पत्र देकर उपायुक्त तथा सिविल सर्जन द्वारा सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी नई टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह लगातार दो वर्षों तक टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को गांधी की सिल्वर प्रतिमा से तथा लगातार 3 वर्षों तक टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को महात्मा गांधी की गोल्ड प्रतिमा से सम्मानित किया जाएगा।

26गांव जो कि इस प्रकार से हैं
तामसपुरा,जटवाड़ा,सारोला, कैमलगढ़,बिडसुनार,कुकरौला, निमाणा,एमपी मजारा,लगरपुर, दिमाना,भांभेवा,बम्बुलिया,
चांदपुर,पाहसौर, मांगावास,लकड़ीया,सूरजगढ़, भालगढ़,खेड़ाथ्रू,बाजितपुर, कालियावास,छबीली,माजरी, जगरतपुर,गंगड़वा,सौंधी आदि।