हरियाणा के लिये बीजेपी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को किया आबजर्वर नियुक्त।
16 अक्टूबर को आबजर्वर की मौजूदगी में चंडीगढ़ में होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
बैठक में चुना जायेगा विधायक दल का नेता
वहीं 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल के सदस्यों का पंचकूला परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण समारोह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे शिरकत
झज्जर 14 अक्तूबर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा एवम् जिला महामन्त्री रत्न सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी को इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए सादर आमन्त्रित किया जा रहा है।
आपको बता दें हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पंचकूला में बीजेपी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ही नायब सिंह सैनी को 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिये मुख्यमंत्री का चेहरा किया था घोषित
हरियाणा विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के नायब सिंह सैनी के चेहरे पर लड़ी है एसे में विधायक दल का नेता नायब सिंह सैनी को चुना जाना तय।
भाजपा जिला झज्जर से प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी मण्डल कार्य कारिणी एवं सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्यों में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ हरियाणा प्रदेश मे भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बन रही है एवम् प्रदेश मे दूसरी बार माननीय नायब सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इस शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए व प्रदेश की जनता को अपना आशीर्वाद देने के लिए माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी , जे पी नड्डा ,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव व अन्य केंद्रीय मंत्री व प्रदेशों के मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा एवम् जिला महामन्त्री रत्न सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शूभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी को भी इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए सादर आमन्त्रित किया जा रहा है।
समय- 10 बजे सुबह- स्थान- परेड ग्राउंड पंचकुला हरियाणा*
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने बताया कि जिला झज्जर के हर मंडल से प्रोग्राम में जाने के लिए 5 बसों की व्यवस्था की गई है। सभी तैयारियां पूरी की जा रही है।