देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी काबु
बादली 10 सितम्बर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
थाना बादली के एरिया से सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि थाना बादली के एरिया से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा आईपीएस द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी को थाना बादली के एरिया से काबू किया गया।
उन्होंने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही रामवीर की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रितिक निवासी जगतपुर अपने पास देसी पिस्तौल लिए हुए जो जगतपुर मोड़ पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए जगतपुर मोड़ के पास से एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान रितिक निवासी जगतपुर जिला झज्जर के तौर पर की गई।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
अलग-अलग स्थानों से गाड़ियों में अवैध शराब भरकर ले जाते हुए दो आरोपियों को किया बाबू आरोपियों से अंग्रेजी शराब की 660 पेटी बरामद
बादली
विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग स्थानों से आयशर टेंपो व टाटा गाड़ी में अवैध शराब भरकर ले जाते हुए दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन द्वारा अवैध शराब कि तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम ने एक आरोपी को आयशर टेंपो में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुए काबू किया गया। उन्होंने बताया कि बादली की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कदम निवासी नूना माजरा आयशर टेंपो में अवैध शराब भरकर बहादुरगढ़ से बादली की तरफ जाएगा। जिस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम ने गांव गंगडवा के नजदीक नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद बहादुरगढ़ की तरफ से एक टेंपो आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने रुकवा कर चेक किया तो टेंपो चालक की पहचान कदम निवासी गांव नूना माजरा के तौर पर की गई। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को चेक किया गया तो गाड़ी में शराब की पेटियां भरी हुई थी जिनकी गिनती करने पर 310 पेटी अंग्रेजी शराब की मिली।
वही सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि निरंजन निवासी कबलाना अवैध शराब का अवैध धंधा करता है जो अपनी गाड़ी में अवैध शराब लिए हुए गांव सोहटी जाएगा और वह अब गांव लड़रावन से निकलकर सोहटी की तरफ किसी के इंतजार में खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए की पुलिस टीम उपरोक्त स्थान पर पर पहुंची तो वहां पर उपरोक्त व्यक्ति और गाड़ी दिखाई दी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी जिनकी गिनती करने पर 350 पेटियां मिली। अवैध शराब के साथ पकड़े गए दोनों मामले के आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।
टैम्पो से अवैध देसी शराब के दस हजार पव्वे ले जाते हुए दो आरोपियों को किया काबू।
साल्हावास
विधानसभा चुनाव के मध्य नजर अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम ने एक टैम्पो में अवैध शराब भरकर ले जाते हुए दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुऐ थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी झाड़ली प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप ने बताया की पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन द्वारा अवैध शराब कि तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चौकी की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक गाड़ी में अवैध देसी शराब की 200 पेटियो के साथ दो आरोपियों को काबू किया। उन्होंने बताया कि चौकी की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ज्ञान सिंह अपने एक साथी के साथ टेंपो गाड़ी में अवैध शराब भरकर झाड़ली की तरफ से छुछकवास होते हुए दिल्ली जाएगा। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए चौकी की पुलिस टीम ने चौकी के सामने ही तुरंत नाकाबंदी शुरू कर दी और आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखने लगे। मिली सूचना के अनुसार कुछ समय बाद उपरोक्त गाड़ी आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने रोक कर चेक किया तो गाड़ी को राधे निवासी दिल्ली चल रहा था और उसके साथ में कंडक्टर सीट पर ज्ञान सिंह निवासी दिल्ली बैठा हुआ था। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में अवैध शराब भरी हुई थी, जिसकी गिनती करने पर 200 पेटी (दस हजार) पव्वे मिले। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में आबकारी अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विधार्थियों को साइबर क्राइम व महिला विरुद्ध अपराध के बारे में किया जागरूक
झज्जर
साइबर थाना झज्जर की पुलिस टीम ने विद्यार्थियो को महिला विरुद्ध अपराधों व साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को साइबर थाना की पुलिस टीम ने गांव जसौर खेड़ी के महिला विद्यालय के विद्यार्थियों को जागरुक करते महिला थाना मे तैनात मुख्य सिपाही मनीषा ने छात्राओ को गुड टच व बैड टच के बारे जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति आपको गलत तरीके से स्पर्श करने की कोशिश करता है तो उसके बारे में अपने परिजनों को बताएं, क्योंकि यदि वह इसका विरोध नहीं करेंगे तो वह फिर से उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करेगा। उन्होंने बताया कि पहले इस बात के बारे में बहुत कम जानकारी होती थी कि बैड टच क्या होता है परंतु आजकल इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जा रही है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है तो चुप रहकर इसे सहन करने की कोशिश ना करें क्योंकि यह आगे चलकर उनके शोषण का कारण बन सकता है। इसलिए इसके विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई लड़ें ताकि समाज में महिला सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।वही उन्होंने साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आजकल फेसबुक, व्हाट्सएप या अन्य बहुत सारी सोशल साइट्स पर वीडियो कॉल स्कैम चल रहा है जिसमें कोई लड़का या लड़की आपको अश्लील वीडियो कॉल करके कई तरह के ऑफर देते हैं। जिसके झांसे में आकर कुछ युवा उनके साथ अश्लील वीडियो कॉल पर बात कर लेते हैं। वीडियो कॉल के दौरान अपराधियों द्वारा यह कॉल रिकॉर्ड कर ली जाती है। जिसमें वीडियो कॉल करने वाले का चेहरा दिखाई देता है। इसके पश्चात अपराधियों का पीड़ित को ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू होता है। अपराधी उसकी वीडियो को फेसबुक या व्हाट्सएप के माध्यम से उसके दोस्तों या रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देते हैं और ब्लैकमेल करके उनसे पैसे मांगते हैं। बदनामी के डर के कारण जब एक बार इन अपराधियों को पैसे दे देता है तो वह उसे फिर से ब्लैकमेल करते हैं और बार-बार पैसे लेते हैं। इस प्रकार हम इनके चंगुल में पूरी तरह फस जाता है और इन्हें बहुत सारे पैसे दे देता है। इस प्रकार आजकल के युवा इन साइबर अपराधियों के झांसे में आ रहे हैं। अगर किसी के साथ इस प्रकार का कोई साइबर फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाऐ। वहीं थाना साइबर थाना झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आप कभी भी अपने फोन पर आने वाले किसी भी ओटीपी को किसी को न बताएं, आपकी सजकता ही आपको साइबर क्राइम से बचाने में काफी सहायक है। आजकल तरह-तरह के साइबर फ्रॉड चले हुए हैं जो ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर आपकी और आपके माता-पिता की सारी जमा पूंजी को कुछ ही समय में हड़प लेते हैं। इसलिए हमेशा सतर्क बने रहे फोन पर आने वाले अंजान लिंक को कभी भी टच न करें। अगर फिर भी आपके साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है तो आप तुरंत इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करायें।