यातायात पुलिस की ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सख्ती दिखाते हुए 20 वाहनों के कांटे चालान.         

शहर में किसी भी प्रकार का यातायात बाधित नहीं होने दिया जाएगा:-एसीपी अखिल कुमार

बहादुरगढ़ 27 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

बहादुरगढ़ में यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नो पार्किंग जोन में खड़े 20 वाहनों के चालान कांटे क्योंकि उन्होंने अपने वाहन को नो पार्किंग जोन में पार्क किया हुआ था। जिस संबंध में जानकारी देते हुए यातायात पर्यवेक्षक अधिकारी एसीपी अखिल कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ शहर में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि वाहन चालक अपने वाहनों को कहीं पर भी पार्क करके चले जाते हैं जिससे शहर में जाम की स्थिति बन जाती है और आने जाने वाले अपने वाहनों व पैदल यात्रियों को भी निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। जिन दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए आज वीरवार को यातायात प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार की पुलिस टीम ने नो पार्किंग में खड़े वाहन चालकों पर कड़ा संज्ञान लिया और शहर में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे गए। क्योंकि इससे बाजार में आने जाने वाले लोगों सहित दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिस संबंध में यातायात प्रबंधक विकास कुमार ने भी बताया कि भविष्य में अगर किसी का भी वाहन नो पार्किंग में मिलता है तो उसे झज्जर पुलिस की क्रेन द्वारा उठाकर ले जाया जाएगा इसके बदले में आपको भारी चालान भरना पड़ सकता है। इसलिए अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ा करें।