पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन के स्थानांतरण पर पुलिस अधिकारियों और जिले के गणमान्य व्यक्तियों ने की मुलाकात

झज्जर 27 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के स्थानांतरण पुलिस उपायुक्त मुख्यालय गुरुग्राम होने पर पुलिस उपायुक्त कार्यालय झज्जर में पुलिस के कर्मचारियों द्वारा एक विदाई समारोह का कार्यक्रम किया गया। जिसमें पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ द्वारा डॉ अर्पित जैन को समर्पित चिन्ह भेट किया गया। वहीं अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुलिस उपायुक्त से मुलाकात की है । इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने भी डॉक्टर अर्पित जैन से मुलाकात करके उनके कार्यकाल में किए गए सराहनीय कार्यों को सहराते हुए कहा कि आपका कार्यकाल के दौरान अपने सभी जिला वासियों के साथ अच्छे तालमेल रखे हैं और अपने नशा तस्करों और अपराधियों पर भी कड़ी कार्यवाही की है और युवा पीढ़ी को नशे से बचने के लिए जो अभियान अपने चलाएं सराहनीय है l इस दौरान पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा,एसीपी शुभम सिंह,एसीपी अनिल कुमार,एसीपी शमशेर सिंह, एसीपी प्रदीप कुमार, एसीपी धर्मवीर, एसीपी अखिल कुमार, एसीपी गुलाब सिंह, एसीपी संजय सिंह, एसीपी राजेंद्र सिंह, सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी सभी शाखों के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान झज्जर व्यापार मंडल के सदस्यों और जिले के गणमान्य व्यक्तियों ने डॉक्टर अर्पित जैन के उज्जवल भविष्य के साथ अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि आप आगे भी इसी तरह जनसेवा का कार्य करते रहे और जो आपने युवाओं को नशे से बचने के लिए अभियान चलाया है उसे आगे भी ऐसे ही चलते रहें जिस देश के भविष्य युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके ।