*समाधान शिविरों के प्रति नागरिकों का बढ़ रहा रुझान*
*- शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान*
*- समाधान शिविर में नागरिकों को समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा*
*- नागरिक बोले – समाधान शिविर से आमजन व प्रशासन के बीच बढ़ा विश्वास व सहयोग*
*- गुरुवार को 118 शिकायतों पर हुई सुनवाई
*झज्जर, 27 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का लोगों को खूब लाभ मिल रहा है। शिविर में अधिकारी विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की इस बड़ी पहल को लेकर नागरिकों की काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और सरकार के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि समाधान शिविरों में प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए तुरंत आवश्यक कार्रवाई करते हैं। वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में जिला प्रशासन के पास 118 शिकायतें आईं। सभी शिकायतों पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह द्वारा सुनवाई की गई और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिकायतों के समाधान में लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों को नंबर अलॉट किया जाता है व इसकी प्रोपर मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। सभी विभागों द्वारा जिन शिकायतों का समाधान किया जाता है उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट जिला मुख्यालय में तुरंत प्रेषित कि जाती है।
*नागरिकों व प्रशासन के बीच विश्वास व सहयोग बढ़ेगा*
प्रदेश सरकार की इस नायाब पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है। नागरिकों का कहना है कि उनकी समस्याओं के प्रति प्रशासन की इस प्रकार की त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया उन्हें भरोसा दिलाती है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। यह पहल न केवल प्रशासन की कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास और सहयोग को भी बढ़ावा देती है।
——————-