मोबाइल फोन और नगदी छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,छीना गया मोबाइल फोन और नगदी बरामद
बहादुरगढ़ 23 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की टीम द्वारा शहर बहादुरगढ़ से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन और नकदी छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया गया मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी सेक्टर 9 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि महेश निवासी जन्जापुर जिला मधुबनी बिहार हाल किराएदार सत्यम पुरम कॉलोनी दिल्ली ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने सेक्टर 9 मोड बहादुरगढ़ पर चाय की दुकान कर रखी है 21 जून 2024 को व दुकान बंद करके टिकरी बॉर्डर पर किसी काम के लिए गया था जब वह टिकरी बॉर्डर से वापस घर आ रहा था तो सैनिक स्कूल के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल ने आकर उसकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल रोक दी और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे लड़के ने उसका मोबाइल फोन और पैसे छीन लिये और मौके से फरार हो गए। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में अपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा अपराधिक मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा वांछित दोषियों को गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के दो आरोपियों को चौकी में तैनात उपनिरीक्षक संजय की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गये आरोपियों की पहचान मनीष व प्रविंद्र निवासी कानौंदा जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन और छीनी गई नगदी में से ₹900 बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
==========
पट्टा पेंन से पैसे लगाकर सट्टा खाई वाली करने के मामले में एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़ 23 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस कि टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर पट्टा और पेन से दाव लगाकर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप ने बताया कि सट्टा खाई वाली करने वालों कि धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशानिर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया गया। थाना में तैनात मुख्य सिपाही रविंद्र की पुलिस टीम द्वारा एक एक आरोपी को पट्टा पेंन से पैसे दांव पर लगाकर सट्टा खाई वाली करने के मामले में पुलिया नंबर 3 बहादुरगढ़ के नजदीक से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1070 रुपए नगदी, पेन और पट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान योगेश निवासी जाखोदा के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ मे मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
======%=%=
नीट परीक्षा के लिए आए परीक्षार्थियों के परिजनों को एसीपी शमशेर सिंह ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में दिए विस्तृत जानकारी
झज्जर 23 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को पुलिस लाइन झज्जर में नीट के पेपर के लिए आए परीक्षार्थियों के परिजनों को पुलिस लाइन झज्जर में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में एसीपी शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि नशा एक अभिशाप है हम सबको मिलकर इसे समाज से दूर भगाना है और एक नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। इसके लिए प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा कि कहीं आपका बच्चा किसी प्रकार का नशा तो नहीं कर रहा। इससे पहले आपको खुद नशे से दूर होना होगा क्योंकि अगर आप खुद नशा करते हो तो आप अपने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में ठीक से नहीं बता पाओगे और ना ही आपके बच्चे आपकी बात मानेंगे इसलिए सबसे पहले आप खुद स्वयं को नशे से दूर करें फिर अपने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दें। उन्होंने बताया कि शुरुआत में तो युवा थोड़ा-थोड़ा नशा करते हैं और उन्हें खुद यह नहीं पता होता कि वह कब इस नशे की लत में पड़ गये है। और भी फिर इस नशे की पूर्ति के लिए अपराध की तरफ बढ़ जाते हैं क्योंकि नशे की पूर्ति के लिए उन्हें पैसों की जरूरत पड़ती है और पैसों के लिए वे चोरी, लूटपाट, छीना-झपटी जैसी वारदातों को अंजाम देने लग जाते हैं। क्योंकि उनके ऊपर नशा भारी हो गया है। फिर वे इसकी पूर्ति के लिए अपराध की तरफ चले जाते हैं। इसलिए हमें किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए और ना ही अपने किसी परिचित को किसी प्रकार का नशा करने देना चाहिए।