बादली निवासी वाटर ऑपरेटर को गोली मारने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गाड़ी में आए चार लड़कों ने पारिवारिक रंजिश के कारण मारी थी संदीप को गोली

दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल आरोपियों से वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद

बादली 23 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़  मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशानुसार व एसीपी शुभम सिंह आईपीएस की देखरेख में कार्रवाई करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम द्वारा बीते शुक्रवार को घर से ड्यूटी पर (दादनपुर पंप हाउस) जा रहे वाटर ऑपरेटर संदीप को गोली मारने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हैं थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि वाटर ऑपरेटर संदीप निवासी बादली ने शिकायत देते हुए बताया कि वह 21 जून 2024 को अपनी ड्यूटी पर दादनपुर पंप हाउस के लिए घर से चला था की पाहसौर गांव के बस स्टैंड के नजदीक पीछे से स्विफ्ट गाड़ी आई जिन्होंने गाड़ी को मेरी मोटरसाइकिल के आगे लगा दिया। जिस कारण से मैंने भी अपनी मोटरसाइकिल रोक ली स्विफ्ट गाड़ी में से मेरे ही गांव का रोबीन, सज्जन, प्रशांत व एक अन्य व्यक्ति बाहर निकाला जिनमें से सज्जन ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाल कर मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर फायर कर दिया जो गोली मेरे हाथ की बाजू पर लगी इसके बाद मैं भाग कर झाड़ियां में छप गया उन लोगों ने भी मेरा पीछा किया उनके जाने के बाद मैंने अपने चाचा के लड़के को फोन पर सूचित किया। इसके बाद वह मुझे इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना बादली में जानलेवा हमला करने के संबंध में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर तत्परता से कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशानिर्देशों व एसीपी शुभम सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना बादली में तैनात सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान प्रशांत निवासी बादली व पंकज निवासी मुंडाखेड़ा के तौर पर की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले आपसी पारिवारिक विवाद की रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग स्विफ्ट गाड़ी बरामद की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस संबंध में थाना बादली प्रबंधक ने बताया कि इस मामले की कार्रवाई अभी जारी है जल्द ही उपरोक्त वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।