मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी काबू
आरोपी से 303 ग्राम गांजा बरामद।

बहादुरगढ़ 17 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को थाना बादली के एरिया से काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक महलावत ने बताया कि एंटीनाकोटिक सेल की एक टीम थाना बादली के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि देवेंद्र मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। वह बहादुरगढ़ झज्जर रोड पर एक होटल के नजदीक गांजा बेच रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर एंटीनारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक जय भगवान की पुलिस टीम द्वारा मिली गुप्त सूचना के अनुसार उपरोक्त व्यक्ति को काबू कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 303 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान देवेंद्र निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।