कबाड़ी की दुकान से हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से वारदात में प्रयोग दो मोटरसाइकिल एक सेंट्रो कर एक पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद
बेरी 17 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की टीम द्वारा पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार व एसीपी प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए चौकी शहर बेरी की पुलिस टीम ने बेरी में एक कबाड़ी कि दुकान से लूटपाट करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए चौकी शहर बेरी प्रभारी उप निरीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि दुजाना चौक बेरी पर एक कबाड़ी की दुकान के मालिक हंसराज व उसका साथी चाय पी रहे थे तभी अचानक से मोटरसाइकिल पर तीन लड़के आए जिनमें से एक ने हंसराज के दोस्त की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी तथा दूसरे ने कहा कि जल्दी से जो कुछ है सब दे दो वरना तुम्हें मौत के घाट उतार देंगे और उन्होंने उनके साथ छीना-झपटी करने की कोशिश की तो हंसराज व उसके साथी के शोर मचाने पर वहां पर दुकानदारी इकट्ठा हो गए इसके बाद दुकानदारों को इकट्ठा होता देख एक आरोपी ने हंसराज के साथी पर पिस्तौल के बैट से हमला करके उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए जिस सूचना पर पुलिस टीम ने थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक जयपान सिंह की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र व प्रदीप निवासी बेरी, विपिन निवासी दुल्हेडा, कुलदीप निवासी रोहतक और विकास निवासी गोहाना सोनीपत के तौर पर की गई पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक गाड़ी दो मोटरसाइकिल और एक पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी विकास पर जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार को लड़ाई झगड़े के चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।