सीलिंग प्लान के तहत जिला भर में 114 स्थानो पर नाकाबंदी करके झज्जर पुलिस द्वारा की गई संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच

झज्जर 11 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की ओर से सोमवार की रात को सीलिंग प्लान के तहत चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार जिला में सीलिंग प्लान के तहत विशेष नाकाबंदी की गई। सीलिंग प्लान के तहत 10 जून की रात को 8:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक जिला में विशेष नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। जिला में चिन्हित 114 स्थानों पर नाके लगाए गए। जिन पर नियमों की अवेहलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए कड़ी नाकाबंदी कर विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट लगे व ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर विशेष निगाह रखी गई। चैकिंग के दौरान यातायात नियमों की अवेलहना करने वाले 67 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें 05 बिना नंबर प्लेट गाड़ी के चालान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिला के आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी घटना दुर्घटना से निपटने को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। पुलिस की मौजूदगी से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है साथ ही सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है।