पुलिस की गाड़ियों के कंडम सामान की नीलामी 27 जून को पुलिस लाइन झज्जर में होगी
झज्जर 08 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
पुलिस की गाड़ियों के पुराने एवं कंडम सामान की खुली बोली द्वारा नीलामी 27 जून को की जाएगी। पुलिस की सरकारी गाड़ियों के कंडम सामान की नीलामी करने के संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए झज्जर पुलिस के परिवहन शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस की गाड़ियों के पुराने व कंडम पार्ट्स, कंडम टायर व ट्यूब्स तथा काला तेल को खुली नीलामी के द्वारा बेचा जाएगा। टायर व ट्यूब सहित उपरोक्त कंडम सामान को बेचने के लिए खुली बोली के द्वारा नीलामी 27 जुन 2024 बृहस्पतिवार को झज्जर बहादुरगढ़ रोड़ पर स्थित नई पुलिस लाईन परिसर झज्जर में प्रात 11 बजे की जाएगी। उन्होंने बताया कि गाड़ियों के कंडम सामान की इस खुली बोली द्वारा नीलामी की प्रक्रिया में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।नीलामी के संबंध में नियम व शर्तें मौके पर ही बताई जाएगी
कंडम सामान की जानकारी के लिए कोई भी व्यक्ति झज्जर पुलिस के परिवहन शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश से उनके मोबाइल नंबर 8930500639 पर संपर्क कर सकता है।