जानलेवा हमला करने के मामले में एक नाबालिक आरोपी काबू
झज्जर 08 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
गांव दुजाना में आपसी लड़ाई झगड़े की रंजिश को मन में रखते हुए घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में एक नाबालिक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक दुजाना उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि दुजाना निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया था कि 3 जुलाई 2023 को कुछ व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर उस पर व उसके पति, सास और देवर पर सरियों से हमला कर दिया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों पर शीघ्रता से कार्रवाई करने तथा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा विशेष रुप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के एक नाबालिक आरोपी को काबू किए गया। पकड़े गए नाबालिक आरोपी को अदालत झज्जर में पेश करके बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया।