*झज्जर के नेहरू कॉलेज में आज होगा भव्य कार्यक्रम, लोक निर्माण मंत्री डॉ. बनवारी लाल होंगे मुख्य अतिथि*
*- महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत झज्जर व रेवाड़ी जिले के 909 लाभार्थियों को दिए जाएंगे पोजेशन पत्र*

*झज्जर, 09 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत जिन ग्रामीणों के 100-100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्री हो चुकी है और उन्हें अभी आवंटित प्लाट के कब्जा दस्तावेज नहीं मिले हैं, उन्हें सोमवार, 10 जून को झज्जर स्थित नेहरू पीजी कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हरियाणा के लोक निर्माण विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बनवारी लाल द्वारा आवंटित प्लाट का कब्जा बारे दस्तावेज प्रदान किए जाएंगे।
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन शेष लाभार्थियों को कब्जा बारे प्रमाण पत्र बांटे जाने हैं, उनको कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने के लिए सूचना विभागीय स्तर पर भेजी गई है। उन्होंने बताया कि क्लस्टर स्तर पर झज्जर के नेहरू कॉलेज में झज्जर और रेवाड़ी जिला के लाभार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों को रजिस्ट्री होने के बाद अभी तक कब्जा पत्र नहीं मिले हैं, इस प्रकार के जिले के 836 लाभार्थियों को विभाग के अधिकारियों की तरफ से सूचना दी गई है। इन सभी को माननीय मंत्री कब्जा पत्र वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सोनीपत से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह जी भी कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।