*राजकीय आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में नए सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जून तक*
*- संस्थान के प्रधानाचार्य जीतपाल ने दी जानकारी*
*झज्जर, 08 जून।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा के प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी श्री जीतपाल ने बताया कि आईटीआई में आगामी सत्र (2024-2025) में दाखिले के लिए ओनलाइन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए आवेदक 7 जून से 21 जून तक एडमिशन लिंक https:admission.itiharyana.gov.in
पर आवेदन कर सकते हैं। दाखिले से संबंधित दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, दसवी आधारित योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी, व मोबाइल नंबर के साथ साथ फैमिली आईडी को भी जरूरी किया गया है। व सरकार ने आईटीआई में कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पासपोर्ट बनवाने की सुविधा भी दी है।
वर्तमान समय में औद्योगिक क्षेत्र में कुशल कारीगरों की बहुत अधिक मांग को देखते हुए इच्छुक छात्र-छात्राएं राजकीय आईटीआई झज्जर एट गुढा में वर्तमान में चल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, सेविंग टेक्नोलॉजी, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मकैनिक ट्रैक्टर, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, पलंबर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन, ड्राफ्ट्समैन सिविल, वायरमैन, मकैनिक इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय में दाखिला लेकर अपने कौशल का विकास कर सकते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढा में 15 ट्रेड एवं 33 यूनिट में कुल 504 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं उपरोक्त 15 व्यवसायों में से सेविंग टेक्नोलॉजी, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मकैनिक ट्रैक्टर, वेल्डर, फिटर व इलेक्ट्रिशियन सहित कुल 8 व्यवसाय सरकार द्वारा चलाई गई दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत आते है। दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत औद्योगिक प्रतिष्ठानों में प्रैक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रतिष्ठान झज्जर एट गुढा का समझौता हरियाणा रोडवेज, डैसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड, पैनासोनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आदि औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ हुआ है।
प्रवक्ता ने छात्राओं को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश लेकर अपने कौशल का विकास करने और सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राएं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढा में आकर 21 जून तक दाखिला ले सकते हैं।
*महिलाओं के लिए विशेष सुविधा*
आईटीआई झज्जर एट गुढा के प्रधानाचार्य जीतपाल ने बताया कि लड़कियों को तकनीकी शिक्षा के प्रति आकर्षित करने की दिशा में सरकार द्वारा नई पहल की गई हैं जिसके अंतर्गत आईटीआई में दाखिला लेने वाली छात्राओं को 2500 रुपए छात्रवृत्ति देने के साथ-साथ लड़कियों को 1000 रुपए टूलकिट के लिए, फ्री बस पास की सुविधा भी दी जाएगी।