*परिवहन की जरूरतों को पूरा करते हुए गरीबों का उत्थान करेगी हैप्पी योजना: विधायक*
*- बहादुरगढ़ में 3 हजार कार्ड रजिस्ट्रेशन, वितरण का कार्य तेज*
*- बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक सीता राम यादव ने लाभार्थियों को बांटे हैप्पी कार्ड*
*बहादुरगढ़, 8 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) के तहत लाभार्थियों को बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अटेली के विधायक सीताराम यादव ने शिरकत की और लाभार्थियों को कार्ड बांटे। मुख्य कार्यक्रम करनाल में आयोजित हुआ जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। वीसी के माध्यम से प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के साथ-साथ बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
विधायक सीता राम यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा रोडवेज एक प्रकार से प्रदेश के लोगों की लाइफ लाइन है। आज के दौर में परिवहन सुविधा प्रत्येक वर्ग के लिए जरूरी है। प्रदेश की आबादी का एक बड़ा वर्ग रोडवेज में सफर करता है और सरकार रोडवेज के महत्व को देखते हुए हैप्पी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निशुल्क यात्रा योजना की शुरुआत की है जिसके तहत अंत्योदय परिवारों के प्रत्येक सदस्य को प्रति वर्ष 1 हजार कि.मी तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करते हुए उसे मुख्यधारा में शामिल करना है।
उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में हैप्पी कार्ड के लिए करीब 3 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं व कार्ड वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्यक्रम में काफी पात्र लाभार्थियों को कार्ड वितरित करते हुए सम्मानित भी किया गया। विधायक ने कहा कि हैप्पी योजना से रोडवेज के सफर तक समाज के गरीब तबके की सुगम पहुंच सुनिश्चित हुई है। यह वर्ग अब अपनी रोजमर्रा की यात्रा को रोडवेज के जरिये पूरी कर सकेगा। इस मौके पर एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत चहल, तहसीलदार बहादुरगढ़ जगदीश चंद, जी,एम रोडवेज संजीव तिहाल, एसएस सतीश, सुमित्रा आदि मौजूद रहे।