*बाघपुर गांव में कानूनी जागरूकता शिविर आज,पीपीपी सम्बंधित डाटा सत्यापन का होगा कार्य*
*बेरी(झज्जर), 29 मई। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गुरुवार 30 मई को निकटवर्ती गांव बाघपुर में सुबह नौ बजे कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में परिवार पहचान पत्र से संबंधित डेढ़ दर्जन बिन्दुओ से जुड़े डाटा सत्यापन का कार्य भी होगा। यह जानकारी एडीसी सलोनी शर्मा ने बुधवार को यहां दी। कैम्प में जेड क्रीम शिकन्दर और नवीता रानी पीपीपी से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
—————-