*राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा में रोजगार मेला 3 जून को*

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

*झज्जर, 29 मई। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा के जी.आई. इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि 03 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राजकीय आईटीआई भापड़ौदा के प्रांगण में ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में झज्जर जिले की कई निजी कंपनियां भाग लेगी, जिसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन और वैल्डर ट्रेड्स की जॉब और अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस मेले में आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों को रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। जो छात्र इस मेले में भाग लेना चाहता है वो अप्रेंटिसशिप वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर लेवे। उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक छात्रों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों जैसे दसवीं/ बाहरवीं, आईटीआई का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक, पांच पासपोर्ट साइज फोटो तथा अपना स्वयं का बायोडाटा सहित उपरोक्त दिनांक को प्रात: 10:00 बजे संस्थान में पहुंचकर रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इस रोजगार मेले से आईटीआई पास छात्रों को भविष्य में रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।