हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़. 29 मई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा झज्जर
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में कार्रवाई करते हुए प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि हरभगवान निवासी अग्रवाल कॉलोनी बहादुरगढ़ की दुकान से 10 फरवरी 2024 को दो लड़को द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिस पर थाना लाइन पर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों पर कार्रवाई करके तथा वांछित दोषियों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर काबू किया गया। सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक मंजीत कुमार की टीम द्वारा उपरोक्त मामले में एक आरोपी सागर उर्फ संजय निवासी ईस्माईलपुर जिला झज्जर को जो पहले से ही किसी अन्य आपराधिक मामले में दुलीना जेल झज्जर में बंद है।जिसको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर बहादुरगढ़ कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशान देही पर कुछ नगदी बरामद कि गई। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।