*प्रशासन ने आमजन के लिए सार्वजनिक स्थलों पर रखवाए

पेयजल के मटके*

*
*गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी को फॉलो करें आमजन: डीसी*
*झज्जर, 29 मई।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

गर्मी*प्रशासन ने आमजन के लिए सार्वजनिक स्थलों पर रखवाए पेयजल के मटके*
*गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी को फॉलो करें आमजन: डीसी*
*झज्जर, 29 मई।* गर्मी के मौसम में आमजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर शीतल पेयजल के मटके रखवाए गए हैं। जिला उपायुक्त के निर्देशों पर नगर परिषद द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों पर मटके रखवाए गए हैं।
गर्मी के मद्देनजर आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर पेयजल के मटके रखने की व्यवस्था की है। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के इस मौसम में मार्केट में किसी कार्यवश आने वाले लोगों को को शीतल पीने का पानी उपलब्ध करवाना है, ताकि गर्मी के प्रकोप से आमजन को राहत दी जाए।
जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के निर्देशों पर नगर परिषद ने शहर के तहसील मार्ग, नगर परिषद कार्यालय, रेवाला गेट, बेरी गेट आदि स्थानों पर मटके रखवाए हैं। नगर परिषद द्वारा प्रत्येक मटके में नियमित रूप से साफ करते हुए पेयजल भरा जाएगा। परिषद की तरफ से इसके लिए सेनेटरी इंस्पेक्टर की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन इन मटकों की देखरेख और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने जनता से भी सहयोग की अपील की है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे इन मटकों का सही उपयोग करें और इन्हें स्वच्छ बनाए रखने में मदद करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन लू के प्रकोप से काफी परेशान है और मौसम विभाग द्वारा भी अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने आमजन से गर्मी के मद्देनजर जारी एडवाइजरी को फॉलो करने की अपील की है। प्रशासन ने सामाजिक संगठनों से आग्रह किया है कि वे भी इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं। के मौसम में आमजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर शीतल पेयजल के मटके रखवाए गए हैं। जिला उपायुक्त के निर्देशों पर नगर परिषद द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों पर मटके रखवाए गए हैं।
गर्मी के मद्देनजर आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर पेयजल के मटके रखने की व्यवस्था की है। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के इस मौसम में मार्केट में किसी कार्यवश आने वाले लोगों को को शीतल पीने का पानी उपलब्ध करवाना है, ताकि गर्मी के प्रकोप से आमजन को राहत दी जाए।
जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के निर्देशों पर नगर परिषद ने शहर के तहसील मार्ग, नगर परिषद कार्यालय, रेवाला गेट, बेरी गेट आदि स्थानों पर मटके रखवाए हैं। नगर परिषद द्वारा प्रत्येक मटके में नियमित रूप से साफ करते हुए पेयजल भरा जाएगा। परिषद की तरफ से इसके लिए सेनेटरी इंस्पेक्टर की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन इन मटकों की देखरेख और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने जनता से भी सहयोग की अपील की है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे इन मटकों का सही उपयोग करें और इन्हें स्वच्छ बनाए रखने में मदद करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन लू के प्रकोप से काफी परेशान है और मौसम विभाग द्वारा भी अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने आमजन से गर्मी के मद्देनजर जारी एडवाइजरी को फॉलो करने की अपील की है। प्रशासन ने सामाजिक संगठनों से आग्रह किया है कि वे भी इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।