*सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लोक अदालत 29 जुलाई से 3 अगस्त तक*

झज्जर, 28 मई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा आगामी 29 जुलाई से तीन अगस्त तक न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबे समय से चलने वाले केस से संबंधित पार्टियां यदि विशेष लोक अदालत के सामने रखना चाहती है तो वे स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड के माध्यम से प्री-कंसिलीएटॉरी बैठकें आयोजित की जाएगी जिसमें पार्टियों के मध्य सुलह की संभावनाओं को परखते हुए ऐसे मामलों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में पार्टी सरकार है ऐसे मामले विशेष लोक अदालत में निपटाए जाने की संभावना है।