फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचने वाले के साथ लूटपाट करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

झज्जर 28 अप्रैल  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लूटपाट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि सतबीर पुत्र बीरा निवासी बनत जिला शामली उत्तर प्रदेश ने शिकायत देते हुए बताया कि वह झज्जर में किराए पर रहता है और फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचता है। 25 अप्रैल 2024 की शाम आइसक्रीम बेचकर वापस अपने घर जा रहा था तभी गुडगांवा रोड फलाई ओवर झज्जर के पास दो लडके अपनी मोटर साईकिल पर आये और जबरदस्ती मेरे दो हजार रुपए छीन लिए और मेरे साथ मार पिटाई करने लगे, रोड पर आने जाने वाले व्यक्ति रुके तो व दोनो लडके अपनी मोटर साईकिल को लेकर वहाँ से भाग गऐ। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी रोहित निवासी जोंधी जिला झज्जर के तौर पर कीगई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।