मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी काबू
झज्जर 28 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुऐ थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने तथा नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नशीले पदार्थ गंजा के साथ काबू किया गया। उन्होंने बताया की थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अजीत कुमार की एक पुलिस टीम थाना के एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। काबू किए गई व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिन के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 113 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गई आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई