*चुनाव का पर्व-देश का गर्व*
*मतदाता 25 मई को एक पर्व की तरह मनाएं : प्राचार्य*
*गांव धांधलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वीप अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित*
*बेरी (झज्जर ),28 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

निकटवर्ती गांव धांधलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वीप की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन और एसडीएम रविंद्र मलिक के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विद्यालय प्राचार्य सुनीता देवी ने बताया कि वोट के प्रति जागरूकता को लेकर विद्यालय में निरन्तर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलाई।
प्राचार्या ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व, नागरिकों के मौलिक अधिकार, वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया एवं वोटर कार्ड संबंधी एप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान का दिन पर्व की तरह मनाएं और पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। देश का हर एक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करके ही हम लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।
*पोस्टर मेकिंग में अंशुल और स्लोगन मुकाबले में नेहा ने मारी बाजी
इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टी द्वारा दी जाने वाली ड्यूटी का तानु, स्वाति,काजल और रिया आदि छात्राओं ने बखूबी निर्वहन किया। वहीं पोस्टर मेकिंग मुकाबले में अंशुल, आफरीन और रितिका ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम,स्नेहा ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पीजीटी राकेश कुमार,विनीता रानी,मदालसा, हेमलता,शिव कुमार,संगीता सहित विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।ं