माता भीमेश्वरी देवी मेला में श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से होंगे देवी दर्शन : डीसी
अष्टमी को लगने वाले मेला की तैयारियों को लेकर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने डीसीपी डॉ अर्पित जैन के साथ लिया तैयारियों का जायजा
माता भीमेश्वरी देवी के भीतरी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की
बेरी(झज्जर), 15 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
धर्मनगरी बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में मंगलवार दुर्गा अष्टमी के चलते मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को डीसी कैप्टन शक्ति सिंह बेरी पहुँचे और डीसीपी डॉ अर्पित जैन के साथ प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान डीसी कैप्टन शक्ति सिंह और डीसीपी डॉ अर्पित जैन ने मंदिर में माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस बीच एसडीएम रविंद्र मलिक ने डीसी कैप्टन शक्ति सिंह को अब तक की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवरात्रि पर्व के चलते अष्टमी और नवमी को श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मेला की तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि मेला में बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो,इसके लिए प्रशासन सजग और सतर्क है।
उन्होंने कहा कि धर्मनगरी बेरी में वर्ष में दो बार लगने वाले माता भीमेश्वरी देवी मेला में भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनार्थ बेरी पहुंचते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा,श्रद्धालुओं के लिए टोकन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कैप्टन शक्ति सिंह ने दोहराया कि बेरी देवी मेला में विशेषकर सप्तमी से लेकर नवमी तक मां भीमेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मेला के पिछले अनुभवों के आधार पर श्रद्धालुओं का अनुमान लगाते हुए मेला परिसर में सुरक्षा,पेयजल,अगनशमन,अस्थाई शौचालय, सीसीटीवी,पार्किंग,साफ सफाई, दोनों मंदिरों में रात्रि के समय प्रकाश की समुचित व्यवस्थाआदि प्रबंधों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं रहनी चाहिए।
मेला में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एम्बुलेंस के साथ ही डॉक्टरों की टीम रहेगी मौजूद
डीसी ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी से पर्याप्त स्टाफ,आवश्यक दवाएं, एम्बुलेंस और मेडिकल में बैड की उपलब्धता की जानकारी ली।
मेला में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम:डीसीपी
डीसीपी डॉ अर्पित जैन ने मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मेले में पार्किंग और वाहनों की आवाजाही को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मेले में आने वाले नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी नाकों और विभिन्न पॉइंट्स को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की मजबूती के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
इस अवसर पर एसडीएम रविंद्र मलिक,एसीपी बेरी प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार जोगेंद्र धनखड़,एसएमओ डॉ सुभाष चंद्र,मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित पुरषोत्तम वशिष्ठ, नगरपालिका सचिव ललित गोयल,एमई सुनील लाठर, एएसआई अनिल शर्मा,नपा जेई रोहित लोहचब सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बेरी सिथत माता भीमेश्वरी देवी मेले को लेकर सोमवार को अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लेते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह। साथ में हैं डीसीपी डॉ अर्पित जैन।
– माता भीमेश्वरी देवी के भीतरी मंदिर में पूजा अर्चना करते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह और डीसीपी डॉ अर्पित जैन।