पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो नाबालिग सहित चार आरोपी काबु, दो देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस व एक खाली खोल बरामद
झज्जर 13 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में दो नाबालिक सहित चार आरोपियों को काबू किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि सीआईए झज्जर की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चार नौजवान लड़के हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जो गांव किलडोद की बनी में बैठे हैं। 12 अप्रैल 2024 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम किलडोद गांव की बनी में पहुंची तो रोड से काफी अंदर की तरफ एक मोटरसाइकिल व स्कूटी दिखाई दी। पुलिस टीम ने आगे बढ़कर देखा तो चार नौजवान लड़के बैठे दिखाई दिए। सभी नौजवान लड़कों ने पुलिस पार्टी को अपनी ऒर आता देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने चारो नौजवान लड़कों को रुकने के लिए कहा तो उनमें से भागते हुए एक नौजवान लड़के ने अपने हाथ में लिये हुए पिस्टल से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे पुलिस पार्टी बाल बाल बच गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों लड़कों को काबू कर लिया। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम तथा वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय उर्फ भूरु निवासी जैतपुर व केशव निवासी सिलानी गेट झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से मोटरसाइकिल व स्कूटी दो अवैध हथियार, तीन जिंदा कारतूस व एक खाली खोल बरामद हुआ। पकड़ी गई आरोपियों ने स्कूटी को दिल्ली से चोरी किया था। पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उपरोक्त मामले में काबू किए गए दोनों नाबालिग आरोपियों को माननीय अदालत के आदेश अनुसार सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया।