वांछित एक उदघोषित आरोपी गिरफ्तार
झज्जर 13 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गहनता से कार्रवाई करते हुए सट्टा खाई वाली के मामले में एक वांछित उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए वांछित आरोपी को माननीय अदालत द्वारा फरवरी 2017 में उद्घोषित आरोपी घोषित किया गया था। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर सेल झज्जर निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के मामले में वांछित एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वांछित एवं उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा-निर्देश किए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एक उद्घोषित आरोपी को सिरसा से काबू करने में सफलता हासिल की गई।उन्होंने बताया कि थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक मंदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए वांछित एक उद्घोषित आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान लव कुमार निवासी खैरपुर कॉलोनी हिसार रोड सिरसा के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में सट्टा खाई वाली करने के मामले में अप्रैल 2011 में मामला दर्ज हुआ था। उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए माननीय अदालत श्री प्रदीप चौधरी एसडीजेएम बहादुरगढ़ द्वारा आरोपी को फरवरी 2017 में उदघोषित आरोपी घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।